-राजापाकर प्रखंड के 11 पंचायत अध्यक्षों का चुनाव संपन्न
एसएस ब्यूरो/ राजापाकर, वैशाली।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मंगलवार को वैशाली जिला के राजापाकर प्रखंड के 11 पंचायत अध्यक्षों की घोषणा सर्व सम्मति से की। पार्टी द्वारा चयनित प्रखंड निर्वाचन अधिकारी अमर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजापाकर प्रखंड के 11 पंचायत के विभिन्न स्थानों पर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें बेरई पंचायत से पंचायत अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नारायणपुर


बुजुर्ग पंचायत से प्रेम कुमार सिंह, राजापाकर उत्तरी पंचायत से अनीश कुमार, भलुई पंचायत से मोहम्मद अहसान, बैकुंठपुर पंचायत से राजदेव सिंह, बखरी बड़ाई पंचायत से राजीव रंजन, बरियारपुर पंचायत से सनोज पासवान, बाकरपुर पंचायत से वशिष्ठ नारायण सिंह, जाफरपट्टी पंचायत से रवि कुशवाहा, मीरपुर पतार पंचायत से जामुन सिंह पंचायत अध्यक्ष बनाए गए। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक सिंन्हा, मंजय कुशवाहा, रामकुमार राय, रामप्रवेश पासवान, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, अरुण शर्मा, सुधीर कुमार, विमल ठाकुर आदि शामिल है।
(संवाददाता- राजेंद्र कुमार)


