BIHAR: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में आधार कार्ड सुविधा बंद होने से रोष

-आम लोगों एवं छात्र छात्राओं ने की सुविधा शुरू कराने की मांग

एसएस ब्यूरो/ राजापाकर, वैशाली।
प्रखंड कार्यालय, राजापाकर में आधार कार्ड सुविधा बंद किये जाने पर आम जनता ने रोष जताया है। ज्ञात हो कि पूर्व में प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की गई थी। जिसमें निर्धारित शुल्क लेकर नए आधार कार्ड बनाने का कार्य, नाम सुधारना, आधार को मोबाइल से जोड़ना सहित विभिन्न कार्य होते थे। लोगों को निर्धारित शुल्क देकर काम होता था। लेकिन यह सुविधा बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्हें बाजारों में स्थित साइबर कैफे दुकानों में यह कार्य करवाना पड़ता है। जिसमें आम जनता छात्राओं से मोटी रकम लिया जाता है। ऐसे गरीब व्यक्ति है जो 400 ₹500 नए आधार कार्ड बनाने के लिए नहीं दे सकते हैं। खासकर उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है।  इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से पूछे जाने पर बताया कि आधार कार्ड बनाने की फिलहाल प्रखंड कार्यालय में कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी सूचना मिली है कि लोगों को आधार कार्ड बनाने में परेशानी हो रही है। पूर्व में डीआरडीए से यह सुविधा प्रखंड कार्यालय में प्रदान की गई थी। लेकिन फिर उसे बंद कर दिया गया। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला कार्यालय में पत्र के माध्यम से व्यवस्था करने की करने के लिए लिखा जाएगा।
वहीं जिला शिक्षा विभाग द्वारा भी प्रखंड के दो विद्यालयों में छात्राओं एवं आम जनता के सुविधा को देखते हुए आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था पोखरैरा उच्च विद्यालय पोखैरा एवं बाकरपुर उच्च विद्यालय में व्यवस्था की गई थी. लेकिन उसे भी एक साल से बंद कर दिया गया है। दोनों विद्यालयों में आधार कार्ड की सुविधा होने से छात्राओं एवं आम जनता को आधार कार्ड बनाने में परेशानी नहीं होती थी. विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क पर आधार संबंधी सभी कार्य किए जाते थे। लेकिन यह सुविधा बंद होने पर छात्र-छात्राओं अभीभाको ने आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिधु रंजन कुमार सिंन्हा से पूछे जाने पर बताया कि इस संबंध में सूचना मिली है कि दोनों सेंटर को बंद कर दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी से पत्राचार कर शीघ्र विद्यालय में आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। अनेक छात्र-छात्राओं ने जिला पदाधिकारी वैशाली, जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली से शीघ्र विद्यालय में आधार कार्ड की सुविधा प्रदान करने की पुरजोर मांग की है।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों एवं पोस्ट ऑफिस में भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की गई थी। लेकिन लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। पोस्ट ऑफिस एवं बैंकों के अधिकारी बताते हैं कि बैंक में काम करने के लिए स्टाफ की भारी कमी है तो आधार कार्ड बनाने का कार्य कैसे होगा। जिसके कारण यह सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है। कुछ निजी कंपनियां आधार कार्ड बनाने के लिए बैंकों में अपने कर्मी नियुक्त किए हैं। लेकिन वह भी आम जनता के कार्य नहीं कर विभिन्न निजी साइबर दुकानों में जाकर कार्य करते हैं एवं मोटा माल कमाते हैं।  पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता प्रेम कुमार यादव, जदयू पूर्व प्रखंड प्रवक्ता राम अवतार शाह आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से शीघ्र प्रखंड कार्यालय एवं विद्यालय में आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। ताकि लोगों को आधार कार्ड के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। एवं साइबर कैफे द्वारा मनमानी ढंग से आधार कार्ड के नाम पर वसूले जा रहे मोटी रकम से निजात मिल सके।
(संवाददाता राजेन्द्र कुमार)