BIHAR: दो आरोपी 7 ग्राम कोटा के साथ गिरफ्तार

-कागजी प्रक्रिया पूरी कर आज भेजा गया हाजीपुर जेल

एसएस ब्यूरो/राजापाकर, वैशाली।
पुलिस ने दो आरोपियों को 7 ग्राम कोटा के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा अपने सुरक्षा बलों के साथ शनिवार की संध्या को छापामारी के क्रम में जाफरपट्टी ग्राम में भ्रमण कर रहे थे। इसी क्रम में जाफरपट्टी हाई स्कूल के पास पहुंचे तो देखा कि पुलिस गाड़ी को देखकर दो युवक पूर्व दिशा कचरा भवन की तरफ भाग रहे हैं। जिसे साथ के पुलिस कर्मियों एवं बल के सहयोग से खदेड़ कर कचरा भवन के पास दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े दोनों युवकों से नाम पता तथा भागने का कारण पूछने पर अपना नाम ऋषिकेश कुमार उम्र 27 वर्ष पिता राजेश कुमार सिंह ग्राम जाफरपट्टी वार्ड नंबर 7 एवं दूसरा रितेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता अशोक शाह ग्राम जाफरपट्टी वार्ड नंबर 8 बताया। दोनों व्यक्ति के बदन का बारी-बारी से अलग-अलग तलाशी लेने पर ऋषिकेश कुमार के पैन्ट के  पैकेट से उजाला रंग के पॉलिथीन में रखे छोटी-छोटी 6 डिब्बी तथा एक बड़ा डिब्बी में रखा ब्राउन शुगर जिसका इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर वजन 3.39 ग्राम एक काला रंग का वीवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। दूसरे व्यक्ति रितेश कुमार के पैन्ट के दाहिने पैकेट से एक उजला रंग के पॉलिथीन में रखे छोटी-छोटी नौ डिब्बी में रखा ब्राउन शुगर जिसके इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर वजन 3.65 ग्राम पाया गया। कुल 7.04 ग्राम बरामद हुआ। जिसकी विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। एवं दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को आज रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर हाजीपुर जेल भेजा गया।
(संवाददाता राजेन्द्र कुमार)