-14 मई को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे दोनों ग्रह
पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 11 मई।
ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। अब यह दोनों ग्रह एक ही दिन अपना-अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र को प्रेम विवाह, सौंदर्य, विलासिता, भौतिक सुख-सुविधाओं, संगीत, कला, सुख एवं धन-वैभव के कारक ग्रह माना जाता है। वहीं बुध को वाणी, बुद्धि, व्यापार, तर्कशक्ति, ज्ञान, गणितीय कौशल, युवावस्था, त्वचा और संचार का कारक ग्रह कहा जाता है। यदि जातक की कुंडली में दोनों ही ग्रह शुभ हों तो ऐसे व्यक्तियों का भाग्योदय हो जाता है।
14 मई को दानों ही ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र जहां मिथुन राशि में गोचर करेंगे तो बुध बृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं।
आप भी जानिये किसका होगा भाग्योदय और किसके ऊपर होगी धनवर्षा?
वृषः वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्यालय में नई जिम्मेदारियों मिल सकती हैं। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा और तनाव कम होगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बेहतर स्थितियां बनेंगी।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से किस्मत का साथ मिलेगा। जो काम रूके हुए हैं वह आगे बढ़ने लगेंगे। लंबे समय से जिस काम में मेहनत करते आ रहे हैं, उसका फायदा दिखने लगेगा। धन प्राप्ति के द्वार खुले रहेंगे और घर-परिवार में माहौल बेहतर बना रहेगा।
तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन राहत भरा समय लेकर आ रहा है। लंबे समय से अटके कामों में गति आती दिखाई देगी। नौकरी, पढ़ाई या इंटरव्यू आदि से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं और कुछ लोग लंबी या छोटी यात्राओं पर भी जा सकते है।
कुंभः कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन किस्मत के द्वार खोलने वाला साबित होगा। कारोबार में नई योजनाओं से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विभिन्न क्षेत्र में की जा रही मेहनत का असर भी दिखाई देगा। परिवार और रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां कम होती दिखाई देंगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)


