कुंभ राशि में ग्रहों के राजा के साथ शनि देव की युति… जानें किसको मिलेगी सरकारी नौकरी, नया मकान और प्रमोशन

-सोमवार 13 फरवरी को सूर्य कर रहे राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 11 फरवरी, 2023।
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव सोमवार 13 फरवरी, 2023 को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन सूर्य देव सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर अपनी मकर राशि की यात्रा पूर्ण करके कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में शनि देव पहले से ही बैठे हैं। अतः कुंभ राशि में सूर्य व शनि की युति बनेगी। सूर्य देव कुंभ राशि में 15 मार्च तक रहेंगे, उसके बाद वह मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के गोचर से 5 राशियों के जातकों के लिए धन-दौलत के द्वार खुलेंगे, व्यापार में मुनाफा होगा और नौकरी में पद, प्रतिष्ठा और आय में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर 7 राशियों के जातकों के जीवन में स्वास्थ्य, व्यापार, नौकरी, परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बताते हैं कि सूर्य और शनि की इस युति से सभी 12 राशियों के जातकों पर कैसा प्रभाव होगा
मेषः
सूर्य और शनि की इस युति से नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। दोस्त मददगार साबित होंगे, उनसे आपको लाभ होगा। परिवार के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषः सूर्य और शनि की इस युति से आपके लिए सुख के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने का संकेत है। नई नौकरी और नया मकान भी आपको मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुनः सूर्य और शनि की इस युति से आपकी राशि के लोगों को सरकार से कोई लाभ मिल सकता है या फिर कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। 13 फरवरी से 15 मार्च के बीच धार्मिक यात्राओं का योग बन रहा है।
कर्कः सूर्य और शनि की यह युति आपकी राशि के लिए नकारात्मक प्रभाव वाली साबित हो सकती है। निवेश की योजना फिलहाल के लिए टाल दें, 15 मार्च के बाद से विचार करें। पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसमें पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
सिंहः सूर्य और शनि की इस युति से आपको नौकरी में धैर्य रखना होगा, क्योंकि अभी आपको मेहनत का फल पाने के लिए इंतजार करना होगा। दांपत्य जीवन में कलह बढ़ सकती है। वाणी पर संयम बनाये रखें और जीवनसाथी के विचारों को सुनें। नए काम को अभी टाल दें।
कन्याः सूर्य और शनि की इस युति की कृपा से नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होगा। संबंध बेहतर होंगे, शत्रु पराजित होंगे क्योंकि आपका पराक्रम बढ़ेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुलाः सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए मिला जुला प्रभाव देगा। लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है। लव पार्टनर को समय दें, उसकी बातों को समझें और अपनी सेहत का खयाल रखें। नया कार्य करने के लिए समय अनु​कूल रहेगा।
वृश्चिकः सूर्य और शनि की इस युति का गोचरकाल आपको नई चुनौतियां देने वाला है। परिवार में वाद विवाद हो सकता है, आप संयम से काम लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय पर योग या प्राणायाम करें। तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
धनुः सूर्य और शनि की इस युति कृपा से भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है, कोई खुशखबरी मिल सकती है। सही दिशा में मेहनत करते रहें। यात्रा का योग बन रहा है, जो मानसिक शांति देगा।
मकरः सूर्य और शनि की इस युति से आपको सचेत रहना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं, किसी को पैसा न दें अभी निवेश सोच विचार कर करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंध खरा रखें।
कुंभः सूर्य और शनि की इस युति आपके लिए मिलाजुला परिणाम देगी। बिजनेस में पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। सेहत खराब होने की आशंका है। ध्यान रखें कि वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
मीनः सूर्य और शनि की इस युति से आपकी राशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि फिजूलखर्ची बेहिसाब होगी। इस पर नियंत्रण करें। विरोधी मौके की तलाश में रहेंगे, आपको सतर्क रहना होगा।