अमर सिंह ने आरएसएस के नाम की करोड़ों की सम्पत्ति

संपत्ति में शामिल है दो बीघा जमीन पर 12 करोड़ का बंगला और 10 बीघा जमीन

टीम एटूजेड/ आजमगढ़।
लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के धुर विरोधी रहे समाजवादीपार्टी के पूर्व सांसद अमर सिंह के दिल में अब आरएसएस के प्रति अगाध प्रेम जाग उठा है। उन्होंने अपनी करोड़ों रूपये की पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही सहयोगी संगठन सेवा भारती संस्थान को दान दे दी है।
अमर सिंह ने अपनी जो पैतृक संपत्ति आरएसएस से जुड़े संगठन को रजिस्ट्री की है उसमें 12 करोड़ रुपये का तरवां गांव में मौजूद पारिवारिक बंगला और करीब तीन करोड़ रुपये की कीमत का 10 बीघा खेत शामिल है। कुल मिलाकर अमर सिंह ने करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री की है।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को उन्होंने लालगंज तहसील में अपनी संपत्ति सेवा भारती के नाम बैनामा की है। उन्होंने तहसील लालगंज उप निबंधन कार्यालय में जाकर यह रजिस्ट्री की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह ददवाल भी इस दौरान मौजूद रहे।

बुलेट प्रूफ बंगला:

अमर सिंह द्वारा दान करने वाली संपत्ति पर सेवा भारती ठाकुर हरिश्चंद्र सेवा केंद्र की स्थापना करेगी। सांसद अमर सिंह ने बुधवार को तरवां बाजार के मुख्यमार्ग पर मौजूद लगभग दो बीघे जमीन में बने तीन मंजिला मकान की रजिस्ट्री की। इस मकान में बुलेट्र प्रूूफ खिड़कइयों के साथ लिफ्ट भी लगी है। इसकी अनुमानित लागत 12 करोड़ रूपये बताई जा रही है। दस बीघा खेत की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।