NDMC में अल्पमत में आप… BJP सांसद बांसुरी को मिली नई जिम्मेदारी

-बांसुरी ने की एनडीएमसी की सदस्यता की शपथ ग्रहण

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 4 जुलाई।
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) में आम आदमी पार्टी (AAP) अल्पमत में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के जेल में होने की वजह से आप का महत्व और भी कम हो गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रह मंत्रालय ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की पुत्री बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को नई जिम्मेदारी सोंपी है। उन्हें एनडीएमसी की सदस्यता दी गई है, जिसे बांसुरी ने बुधवार को ग्रहण कर लिया।
इसके साथ ही दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव नरेश कुमार ने भी एनडीएमसी के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया है। एनडीएमसी में अब चेयरमैन नरेश कुमार (NDMC Chairman Naresh Kumar) अलावा बीजेपी (BJP) की नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष एवं डिप्टी चेयरमैन सतीश उपाध्याय, विशाखा सैलानी, गिरीश सचदेवा और कुलजीत चहल सहित पांच सदस्य हैं जबकि आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली कैंट से विधायक वीरेंद्र कादियान केवल दो सदस्य हैं। बाकी सदस्य एनडीएमसी के अधिकारी हैं।