-सूर्य 18 अगस्त को और बुध 21 अगस्त को कर रहे सिंह राशि में गोचर
अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में दो बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य और ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह कर्क राशि की यात्रा पूरी करने के बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य 17 अगस्त 2022 को कर्क राशि से निकल कर 18 अगस्त 2022 को अपनी खुद की राशि सिंह में गोचर करेंगे। बुध 20 अगस्त को कर्क राशि से निकल कर 21 अगस्त 2022 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 15 से 16 अगस्त 2022 तक मीन राशि में, 17 से 18 अगस्त 2022 तक मेष राशि में और 19 से 21 अगस्त तक वृष राशि में गोचर करेगा।
15 अगस्त, 2022 से 21 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार भी अच्छा होगा साथ में आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन व्यापार के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा साथ में शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान अधिक होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू करने लिए अवसर मिलेगा। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव रहेगा। सरकारी काम और सोशल मीडिया काम से रिलेटेड कमो में अच्छी सरलता मिलने के योग है। व्यापार से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी सुनने को मिल सकती है। रुके हुए काम बहुत तेज़ी से बनने के योग हैं, लेकिन रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। भाई-बहन से विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 17 व 18
उपायः- ग़रीबों को अन का दान करे ।
वृषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा साथ में इस समय हो भी आपका बड़ा काम रुका हुआ है वो अब पूरे होने के योग है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम अच्छा रहेगा, अगर आपकी कोई भी पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय दूर हो जाएगी। इस समय आपके व्यापार में जो भी दिक़्क़तें चल रही है वो इस सप्ताह दूर हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लेकिन इस समय जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे क्यूँकि इस समय आपको कुछ ज़रूरी निर्णय लेने पड़ सकते है। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा साथ में नए व्यापार शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपके रुके पैसे भी आ जाएगा और आपके हाथ में भी पैसे भी रहेंगे। मिठाई, डेरी और स्टेशनरी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय अपने रुके हुए काम बनाना भी शुरू हो जाएगा। इस समय आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा काम होना शुरू हो जाएगा। नौकरी वाले लोगों के ये समय अच्छा रहेगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है वो इस समय पक्की हो जाएगी। जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए है वो इस समय प्रमोशन होने के योग है। यात्रा का योग है। लव लाइफ़ के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। बेवजह धन खर्च हो सकता है।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 15 व 18
उपायः- ग़रीबों को मीठी लस्सी या पन्नी पिलाएँ।
मिथुनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा क्यूँकि आपका राशि स्वामी बुध कर्क राशि में गोचर करेगा लेकिन 21 से बुध कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में सूर्य के साथ गोचर करेगा जो आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा। इस समय तेल, कपड़ों, दवाई, प्रिंटिंग और लाल चीज़ से रिलेटेड काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के बहुत अच्छे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा साथ में अगर आपकी कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो वो इस सप्ताह आपकी बीमारी ख़त्म होने के योग है। आपका मन थोड़ा बहुत विचलित रहा सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। नया वाहन लेने के भी योग हैं। साझेदारी वाले कामो में भी मनमुटाव चल रहा है वो अब दूर हो जाएगा। नए काम शुरू करने के लिए बहुत से अवसर मिलेंगे। लेकिन इस समय थोड़ा सोच विचार करके निर्णय लेना चाहिए। दोस्ती यारी और अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी ज़रूर मिलेगी। बस आप शांत रहे और अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 17 व 20
उपायः- रोज़ मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएँ।
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए अच्छी रहेगा। इस समय आपका व्यापार भी अच्छा रहेगा साथ में आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका राशि स्वामी चंद्रमा 15-16 को मीन, 17-18 को मेष राशि में और 19-20-21 को वृष राशि में गोचर करेगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा मानसिक कास्ट रहेगा ये समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका काम ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार में निवेश भी करेंगे। नया वाहन लेने के योग है। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चल रही है तो वो अब दूर हो जाएगी और आपका स्वस्थ एक दम ठीक रहेगा। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम अभी थोड़ा और रुकेगा लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों का ये समय सामान्य रहेगा। आप अपना काम करते रहे आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार
शुभ तारिकः- 18 व 20
उपायः- ग़रीबों को मिठाई का दान करे।
सिंहः इस सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा साथ में नया व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग बने हुए है। साथ में इस समय आपका घर परिवर्तन का योग भी बना हुआ है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कर्क राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 18 से सूर्य कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में बुध के साथ गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चल रहा होगा साथ में अगर आपका कोई क़र्ज़ चल रहा है तो इस समय आपके सारे क़र्ज़ लगभग ख़त्म होने के योग है। इस समय आपके घर परिवर्तन के अच्छे योग बने हुए है। इस समय नए प्रॉपर्टी लेने के योग भी बने हुए है और साथ में अगर कोई रुकी हुए प्रॉपर्टी है तो उसके बिकने के भी योग है। निवेश के बहुत अच्छे योग बने हुए है। नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रिंटिंग, फ़ैक्टरी, मशीनरी और अनाज के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। यात्रा का योग बने हुआ है। नए वाहन लेने के योग बने हुए है। नौकरी वालों के लिए भी बहुत अच्छा समय चल रहा है। इस समय जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए है या जिन लोगों के पैसे रुके हुए है वो अब आ जाएगा।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तारिकः- 15 व 18
उपायः- ग़रीबों को मिठाई खिलाएँ।
कन्याः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय जिन लोगों का व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है उनका इस समय से अच्छा चलना शुरू हो जाएगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कर्क राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 21 से बुध कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में सूर्य के साथ गोचर करेगा। इस समय खल, प्रॉपर्टी, प्रिंटिंग, बुक, फ़ैक्टरी लाइन, अनाज और चीनी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपको थोड़ा सावधानी से चलना होगा थोड़ी भी भी लापरवाह आपके व्यापार और घर को काफ़ी ख़राब कर सकता है। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। स्वास्थ्य आपका पहले से अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी थोड़ा सावधानी से चले। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। छात्रों को इस दौरान ज्यादा मेहनत करनी होगी।
शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 16 व 18
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को मिठाई खिलाएँ।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा और जिन लोगों का स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था उनका स्वास्थ्य अब अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस आपका व्यापार अच्छा चलेगा, व्यापार से रिलेटेड जो भी परेशानी हो रही है वो धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगी। इस समय आपका कोई शुभ काम रुका हुआ है तो वो इस समय पूरा हो जाएगा। व्यापार शुरू करने के अच्छे अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए बहुत अच्छे योग बने हुए है। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगी। आप लोग़ थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से अच्छा साबित होगा। पार्टनरशिप का काम अच्छा होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चन आ रही है वो इस समय दूर होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारी परेशनियां अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा। साथ में जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएग़ी।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 15 व 18
उपायः ज़रूरत मंत लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाए।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जो आपका मन और स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था वो अब ठीक हो जाएगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ में शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर होगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा साथ में अगर आपकी कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो वो बीमारी अब ख़त्म होने के योग है। पिछले कुछ समय से आपको जो भी मानसिक कास्ट चल रहा है, वो अब अपने आप दूर हो जाएगा। खाने पीने, कपड़ों और फ़ैक्टरी के कमो से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नए व्यापार शुरू होने के अच्छे योग है। आपके रुके हुए काम भी बनना अब शुरू हो जाएगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के योग है। यात्रा का योग है। निवेश के अच्छे योग बने हुए है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। इस समय आपके सारे रुके हुए काम भी बनेंगे और साथ में जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए उनके भी अब प्रमोशन हो जाएगा।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि :- 17 व 20
उपायः- ग़रीबों को पन्नी या लस्सी पीलाए।
धनुः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में गोचर कर रहा होगा और साथ ही शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा है। साथ में इस समय सरकारी और लोहे के काम से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपके रुके हुए काम बनना भी शुरू हो जाएगा। आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि :- 17 व 20
उपायः- मंदिर में अन का दान करे।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके बहुत से रुके हुए काम बने वाले है और साथ में इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि मकर में ही गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन थोड़ा संभाल कर कोई भी ग़लती आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकती है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे हैं। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना शुरू हो जाएगा। और साथ में इस समय आपका मन बहुत अच्छा रहेगा आपके अंदर हिम्मत रहना शुरू हो जाएगी। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे।
शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 16 व 20
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएँ।
कुम्भः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार भी अच्छा रहेगा साथ में पहले कुछ समय से जो अपने स्वास्थ्य में तकलीफ़ चल रही थी वो अब इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर ही गोचर कर रहा होगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। और अगर आपके कुछ स्वास्थ्य में दिक़्क़त चल रही है तो इस समय सब दूर हो जाएगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। ख़र्चा ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव भी दूर होगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है।नई प्रॉपर्टी लेने के बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। पार्ट्नर्शिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्ट्नर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी।
शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 17 व 20
उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चल रहा होगा साथ में इस समय आपको अपनी लाइफ़ के कुछ ज़रूरी निर्णय लेने पड़ सकते है। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मीन राशि में ही गोचर कर रहा होगा जो की आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाएगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपकी आमदनी तो अच्छी रहेगी लेकिन ख़र्चा भी पूरा रहेगा। तेल, मशीनरी, प्रिंटिंग और अनाज के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। लेकिन इस समय आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा इसलिए जितना हो सके अपने आप को पॉज़िटिव रखे। इस समय आपका जिस किसी के साथ भी मनमुटाव चल रहा है वो अब दूर हो जाएगा। नए व्यापार शुरू के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ में परिवार और व्यापार से रिलेटेड आपको कोई ज़रूरी निर्णय लेने पड़ सकते है इसलिए थोड़ा सम्भाल कर और सोच कर निर्णय लेना। नए वाहन लेने के योग बने हुए है। व्यापार से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपके सारे रुके हुए काम बनेंगे साथ में जिन लोगों की प्रमोशन या जॉब लेटर रुका हुआ है वो अब मिलने के योग है। ग़ुस्से पर भी थोड़ा नियंत्रण करके चलना होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 18 व 20
उपायः- ग़रीबों को अन दान करे और पानी पीलाए।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699 ट्विटरः @AstrologerSS8
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)

