RG7

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत.. होगी बेहिसाब धन की बरसात

-सिंह राश में ग्रहों के राजा सूर्य व राजकुमार बुध की युति से बनेगा महायोग

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 16 अगस्त, 2022।
सूर्य देव 17 अगस्त की सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा पूरी करके अपनी स्वयं की राशि ‘सिंह’ में प्रवेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि साल में एक माह ये अपनी ही राशि में गोचर करते हैं। इसके शुभ प्रभावस्वरूप सभी राशियों के लिए अच्छे फल कारक रहते हैं। सिंह राशि पर ये 17 सितंबर की सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे। इसके पश्चात वह कन्या राशि में चले जाएंगे। दूसरी ओर 21 अगस्त 2022 तक बुध भी सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से सिंह राशि में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग सूर्य और बुध ग्रह की युति से बनता है। बुध ग्रह पहले से सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वे 21 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। इस दौरान बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों को लाभ प्रदान करेगा।

आप भी जान लें कि वह प्रमुख राशियां निम्नलिखित हैंः-
मेषः
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राज योग अच्छे दिन लाएगा। राशि से पंचम भाव में स्ग्रही मंगल भी किसी वरदान से कम नहीं है। इससे नौकरी में तरक्की मिलेगी। लोगों के बीच प्रशंसा भी होगी। किसी करीबी के काम में आपका सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। नेटवर्क बढ़ेगा, जो लाभदायी साबित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू सामान की खरीदी में समय व्यतीत होगा।
मिथुनः यह समय नौकरी और बिजनेस में शानदार सफलता देने वाला है। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। घर में खुशी का माहौल बन सकता है। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में उचित सांमजस्य बना रहेगा। कोई विशेष सफलता मिल सकती है।
तुलाः बुधादित्य राजयोग तुला राशिवालों को खास लाभ कराएगा। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से कामयाबी ही दिलाएंगे। कामकाज में उन्नति होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दूसरों की सलाह पर अपने फैसले को प्राथमिकता देना उचित रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुखद परिवर्तन आएगा।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)