-अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं संधू
-2024 में अमृतसर से लड़ा था लोकसभा चुनाव
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 05 मार्च।
तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को लद्दाख के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी सोंपी गई है। गुरूवार को राष्ट्रपति के आदेश से यह नियुक्तियां की गई हैं।
बता दें कि तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उन्हें लंबा कूटनीतिक अनुभव है। उन्होंने 2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। परंतु उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।
63 वर्षीय श्री तरनजीत सिंह संधू 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के मामलों में सबसे अनुभवी भारतीय राजनयिकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई बार वाशिंगटन डीसी में भारतीय मिशन में अपनी सेवाएं दी हैं।
बता दें कि श्री संधू फरवरी 2020 से 2024 तक संयुक्त राय अमेरिका में भारत के राजदूत रहे और इससे पहले उन्होंने जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में स्थित दूतावास में उप मिशन अधिकारी के रूप में सवाएं दी थीं।
इससे पूर्व 1997 से 2000 तक प्रथम सचिव (पॉलिटिकल) के रूप में काम किया था। इस दौरान उन्हें अमेरिकी कांग्रेस के साथ संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी सोंपी गई थी। जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी कार्यरत रहे थे।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल विष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र, नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल, तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता के हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता असनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


