स्विमिंग में डीएवी साहिबाबाद की जोरदार शुरूआत

-डीएवी नेशनल मीट का आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 25 अक्टूबर।
अंतर डीएवी नेशनल स्पोर्टस मीट की स्विमिंग स्पर्धा में डीएवी साहिबाबाद ने शानदार शुरूआत की। एसपीएम स्विमिंग पूल में आयोजित प्रतियोगिता के  पहले दिन  साहिबाबाद की आशी त्यागी ने 100 मीटर बैक स्टृोक में  एक मिनट 25.20 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि उडीसा की कीर्ति ने दूसरा व तान्या महाराष्टृ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व स्पर्धा का उदघाटन डीएवी साहिबाबाद की प्राचार्य मोनिका ने किया। जबकि इस अवसर पर बागपत के प्राचार्य प्रवीन कुमार, सुरेश देशवाल तथा भारतीय स्विमिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष राजकुमार व दिल्ली स्विमिंग की तदर्थ कमेटी के चेयरमैन एस के साहू भी उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता में डीएवी के 11 सौ स्कूलों से आए करीबन 113 से अधिक छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं।  सौ मीटर बटर फलाई में साहिबाबाद के अविनाश भारद्वाज ने पहला अर्पित बिलासपूर व गैरी पंजाब ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लडकियों की चार गुणा सौ मीटर प्री स्टाइल रिले में साहिबादबाद टीम में आशी, अनन्या, अभिलाषा व आई गौतम ने पहला,नवी मुंबई और पंजाब की टीमों ने दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।