लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो पुलिस पर पत्थरबाजी

-औरंगाबाद के तीन पुलिसकर्मी घायल, 27 पत्थरबाज गिरफ्तार
-मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे 100 लोग, रोकने पर हिंसा

टीम एटूजैड/ औरंगाबाद
देशभर में कोरोना वायरस महामारी बनकर फैला हुआ है। सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लागू किया है। लेकिन कुछ लोग लॉकडाउन और कानून की धज्जियां उड़ाने में अपनी शान समझ रहे हैं। लॉकडाउन तोड़े जाने की ताजा घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आई है। समझाने पर हिंसक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजों के अचानक हुए हमले में औरंगाबाद पुलिस के 3 कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 27 पत्थरबाजों को हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः मुरादाबादः कारोबारी डिल्लन ने कराया था दंगा… पत्नी-बेटी गिरफ्तार http://a2z-news.com/moradabad-businessman-dillan-had-riot-wife-and-daughter-arrested/

घटना सेमवार सांय 8 बजे के आसपास की है। पथराव करने वाली भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि संभाजी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। खास बात है कि देश के हर क्षेत्र से केवल एक खास वर्ग के लोगों के द्वारा ही लॉकडाउन को तोड़ने की बार-बार कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः ‘महामारी के मरकज’ और ट्रस्ट का हवाला नेटवर्क! http://a2z-news.com/tabligi-maulana-the-trust-and-hawala-networks/

पथराव की खबर पाकर मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई और लोगों को हटाया। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरंगाबाद पुलिस ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बहुत से लोगों की तलाश जारी है। लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के कारण वहां स्थिति और चिंताजनक है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना के 8 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।