एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए के लिए टीम घोषित

-5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेला जायेगा टूर्नामेंट

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 30 अक्टूबर।
भारतीय जूनियर क्रिकेट समिति ने आगामी एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया है। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेला जाएगा।
भारत को ग्रुप-ए में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं।
दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार, 14 नवंबर को होगा।
भारतीय अंडर-19 टीमः
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चैहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चैहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।
एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत के मुकाबलेः
दिन तारीख प्रतिद्वंद्वी मैदान

शुक्रवार, 6 नवंबर नेपाल ओसीसी टर्फ-1, मस्कट
रविवार 8 नवंबर पाकिस्तान ओसीसी टर्फ-1, मस्कट
मंगलवार 10 नवंबर यूएई ओसीसी टर्फ-2, मस्कट।