शिव विहार… समस्याएं अपार

-खुदी पड़ी गलियां, मलबे के लगे ढेर, लोग परेशान

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का चुनाव क्षेत्र है। उन्होंने यहां से लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल की है। अच्छी बात है कि यहां से विधायक भी भाजपा के ही जगदीश प्रधान हैं। लेकिन मुस्तफाबाद

ललित कुमार

विधानसभा क्षेत्र की शिव विहार कालोनी के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। यहां के लोग सीवर लाइन और गलियां बनाने के काम करने वाली ठेकेदार कंपनियों के काम से परेशान हैं। ताजा मामला शिव विहार फेज-3 की गलियां का है। लोगों की शिकायत है कि जब ठेकेदार कंपनियों के लोगों को जल्दी काम खत्म करने के लिए कहा जाता है तो वह सीधे मुंह बात नहीं करते। बल्कि स्थानीय निवासियों को धमकाने पर उतर आते हैं।
गलियां की खुदाई का काम बहुत पहले कर दिया गया, लेकिन उन्हें भरने का

प्रीतम शर्मा

काम नहीं किया गया। इसकी वजह से लोग अपने घरों से निकलने के लिए भी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी यहां के ई और एफ ब्लॉक के लोगों को हो रही है। स्थानीय निवासी ललित कुमार का कहना है कि काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। गलियों की खुदाई तो कर दी गई लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया। वहीं प्रीतम शर्मा ने कहा कि केवल खुदाई की वजह से ही परेषानी नहीं है। कोलोनी के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। गर्मियां शुरू होते ही पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है।