तर्कसंगत होगा बजटः आदेश गुप्ता

उत्तरी दिल्ली निगम का 2019-20 का बजट

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने कहा है कि साल 2019-20 का बजट तर्कसंगत रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम जो सेवाएं दिल्ली वालों को दे रहा है उसके बदले पिछले लंबे समय से कर की दरों में संशोधन नहीं किया गया है। निगम के ऊपर सेवाओं का भार बढ़ा है। दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली ग्रांट और दूसरी तरह की सहयोग राशि में भी कटौती की गई है। जिसकी वजह से निगम की जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। फिर भी हमारी कोशिश रहेगी कि लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो।

बता दें कि शुक्रवार 7 दिसंबर को उत्तरी दिल्ली के निगम आयुक्त मधुप व्यास ने स्थायी समिति में बजट अनुमान पेश किए। बजट में प्रोफेशनल टैक्स और बैटरमेंट टैक्स के नाम से दो नए कर लगाए जाने का प्रस्ताव है। जबकि हाउस टैक्स की सभी श्रेणियों में 1 से दो फीसदी की दर से टैक्स बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही 150 वर्ग मीटर सहित गैर आवासीय श्रेणी की सभी संपत्तियों पर भी हाउस टैक्स की दर 15 से बढ़ाकर 20 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव है।