महापौर ने धार्मिक स्थलों में कराया सैनेटाइजेशन

-कंटेनमेंट वाले इलाकों के केशव पुरम वार्ड में की पहल

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने सोमवार को कंटेंनमेंट क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले धार्मिक स्थलों पर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस अवसर पर केशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- BJP मंडल अध्यक्ष पद चुनावः कहीं तीन तो कहीं दर्जन भर दावेदार (मयूर विहार जिला)

महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा रोजाना अलग अलग इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक स्वास्थ्य आपदा को फैलने से रोकने के लिए निगम के कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
दिवंगत पत्रकार को कोरोना वॉरियर का सम्मान दे दिल्ली सरकार
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिवंगत पत्रकार तरुण सिसोदिया को कोरोना वॉरियर का सम्मान देने मांग की। उन्होंने कहा कि दिवंगत पत्रकार कोरोना से जुड़ी जानकारियां समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे।
महापौर ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखते हुए हर जानकारी को जनता तक पहुंचा रहे थे। जिसके लिए उन्हें कोरोना वॉरियर का सम्मान और 1 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुग्रह राशि से उनके परिवार को सहयोग मिल सकेगा।