नेता विपक्ष ने की DBC कर्मचारियों के वेतन की समस्या सुलझाने की मांग

-MCD के DBC कर्मचारियों को न्यूनतम मज़दूरी के स्थान पर सातवें वेतन आयोग के अनुरूप मिले वेतनः राजा इक़बाल सिंह

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 18 दिसंबर।
दिल्ली नगर निगम (MCD) में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह से आज आयुक्त को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम में कार्यरत डीबीसी (DBC) कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर करने के माँग की है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने डेली ब्रीडिंग चेकर (डीबीसी) कर्मचारियों के पदों को मल्टी टास्किंग स्टाफ़ (एमटीएस) के पद में तब्दील करने के लिए अपने कार्यकाल में क़दम उठाए थे। जिसके बाद अब डीबीसी के पद एमटीएस में तब्दील हो चुके हैं। डीबीसी कर्मचारियों को अभी भी न्यूनतम मज़दूरी के आधार पर वेतन दिया जा रहा है, जबकि उन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुरूप वेतन मिलना चाहिए।
राजा इक़बाल सिंह ने आयुक्त को लिखे अपने पत्र में डीबीसी कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर कर उन्हें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुरूप वेतन का भुगतान करने की माँग की है। डीबीसी कर्मचारी डेंगू,मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी जल जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं जिसे देखते हुए इन कर्मचारियों को न्यूनतम मज़दूरी के स्थान पर सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए।