जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मई का महीना… मालव्य राजयोग लायेगा इन 7 राशि वालों के अच्छे दिन

-शुक्र करेंगे बृषभ राशि में गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 30 अप्रैल।
दैत्यों के गुरू कहे जाने वाले शुक्र देव 19 मई को 8 बजकर 51 मिनट पर अपनी मेष राशि की यात्रा पूर्ण करने के पश्चात वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में ज्योतिषीय गणना बता रही है कि मई के महीने में मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को मालव्य राजयोग से लाभ मिलेगा। इस राजयोग के प्रभाव से इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि, सपंत्ति लाभ और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आपको बताते है कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना
मेषः
मेष राशि के लोगों के लिए मई का महीना आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आने वाला है। जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस महीने सामाजिक और व्यवहारिक स्तर पर भी सुधार होगा। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। संतान को शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी, उनके भाग्य में वृद्धि होगी। इस महीने आपके शत्रु आप पर हावी नहीं हो सकेंगे। आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अनैतिक कार्य करने वाले मित्रों से दूर रहें और साझेदारी में कोई जल्दबाजी न करें। विपरीत परिस्थितियों से बचने के लिए, कुत्ते को भोजन करायें।
वृषभः वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस महीने आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटे बड़े मनमुटाव संभव हैं। व्यर्थ की यात्राओं पर व्यय अधिक होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपसी संबंधों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। भावनात्मकता से बचें और नये आर्थिक निवेशों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि उनकी एकाग्रता बनी रहे। उपाय के रूप में, बंदरों को केला खिलाना शुभ रहेगा।
मिथुनः मिथुन राशि के लोगों के लिए मई का महीना उत्तम फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी सुधार महसूस करेंगे। आपको महत्वपूर्ण निर्णयों में कोई समस्या नहीं होगी। आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय लाभदायक रहेंगे। प्रतियोगिता में संपत्ति की प्राप्ति की संभावना है। परिवार में आनंद की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में समृद्धि और संतोष रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार के लिए यह महीना उन्नति कारक रहने वाला है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और व्यवसायिक यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। उपाय के रूप में, शनिवार को सात प्रकार के अनाज का दान करें।
कर्कः कर्क राशि के लोगों के लिए मई का महीना नए कार्यों में उत्साह लेकर आया है। आपको अपनी आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी, सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से प्रेम और सम्मान मिलेगा, जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। नए कार्यों में जल्दबाजी न करें और शत्रुओं से बचें। उपाय के रूप में, मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।
सिंहः सिंह राशि के लोगों के लिए महीना शुभ रहने वाला है। इस महीने आपकी आर्थिक दृष्टि पहले से काफी अच्छी रहेगी, लाभ प्राप्त होंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उत्तम वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में वैमनस्य की समस्या दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा। सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशाओं के लिए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। चुनाव और अन्य प्रतियोगिताओं में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। उपाय के रूप में, दिव्यांगों को भोजन करायें।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए मई का महीना पारिवारिक, करियर और स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ फलदायक रहेगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जो लोग पहले से ही बीमार चल रहे हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा और मित्रों और संबंधियों से आपको वांछित सहयोग मिलेगा। आपके घर में इष्ट मित्रों और बंधुओं का आवागमन रहेगा। दांपत्य जीवन में मध्यम संबंध रहेंगे। संतानों के पक्ष से समाजसेवा के कुछ महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और आप मानसिक रूप से सुदृण और सफल रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा और व्यापार में उन्नति होगी। उपाय के रूप में, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुलाः तुला राशि के लोगों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा। कुछ समय पर शारीरिक और मानसिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है। इस महीने आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि मध्यम होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ तनाव रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में बदलाव आएगा। नौकरी पेशाओं के लिए महीना शुभ है, संयुक्त व्यवसाय में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्साहपूर्वक मेहनत करने के लिए समय अच्छा है, अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष से कुछ समस्या हो सकती हैं, जिनका समाधान माह के अंत तक हो जाएगा। उपाय के रूप में, भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय काफी अनुकूल है। इस महीने आप कई मांगलिक कार्यों में शामिल होने वाले हैं। काफी प्रसन्न भी नजर आएंगे। व्यापारिक मामलों में मान-सम्मान में वृद्धि की उम्मीद है, यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी और पेशेवर जीवन में आपको शुरू किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, आप उत्साह से भरे हुए रहेंगे। दांपत्य सुख में मध्यम फल प्राप्त होगा, और आपको अनावश्यक विवादों से बचने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है, उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उत्साहपूर्वक प्रयास करना चाहिए। समय के साथ आपको शारीरिक सुख, परिवार के साथ सहयोग, कार्य सिद्धि मिलने से लाभ होगा। उपाय के रूप में, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
धनुः मई का महीना धनु राशि के लोगों के लिए सुखदायक रहने वाला है। ध्यान रखें कि आपके स्वभाव में गुस्सा पहले से अधिक बढ़ सकता है। आपको सलाह है कि इस महीने अपनी वाणी को थोड़ा नरम बनाकर रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना शुभ है, आर्थिक दृष्टिकोण से समय मध्यम है। जोखिमपूर्ण धन के निवेश से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। संतान पक्ष से यह महीना सुखद है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है और उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग को भी शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं मनोरंजन के उद्देश्य से रहेंगी और आनंददायक होंगी। उपाय के तौर पर मछलियों को दाना खिलायें।
मकरः मई का महीना मकर राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही इस महीने आपकी पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी और आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सफलता दायक है। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी, नौकरी पेशा वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई नवीन कार्य करना इस समय पर सफलतादायक परिणाम लाएगा। भोग विलास के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपना समय आमोद-प्रमोद के व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। उपाय के तौर पर चंदन के तेल का तिलक लगायें।
कुंभः कुंभ राशि वालों के लोगों के लिए मई का महीना बेहद उत्तम रहने वाला है। मानसिक रूप से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें सफलता मिलेगी। नौकरी पेशाओं के लिए रुके हुए कामों में तरक्की के आसार हैं। अधिकारी वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा और महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उपाय के रूप में, प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।
मीनः मीन राशि के जातकों के लिए महीना बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है और परीक्षा में आपको अपनी आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ के लिए गोचरकाल अच्छा रहेगा। प्रेमी युगल सुखद और आनंदित रहेंगे। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन निवेश के लिए समय शुभ है। राजनीतिक कार्य में भी सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि, संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण हो सकती है। उपाय के रूप में, भगवान गणेश जी को लड्डू और दूर्वा अर्पित करें।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)