ग्रहों के राजा का तुला राशि में प्रवेश… जानें किसके सितारे होंगे रोशन

-17 अक्टूबर को सूर्य ने तुला राशि में किया प्रवेश

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 17 अक्टूबर, 2022।
ज्योतिश शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। साथ ही ज्योतिषीय गणनाओं में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को सूर्यदेव ने अपनी नीच की राशि तुला में प्रवेश कर लिया है। सूर्य की इस चाल का असर कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा। इस बार सूर्य ने नीच की राशि में गोचर किया है। इससे कुछ समय के लिए बहुत से लोगों को मुश्किलें देखने को मिल सकती हैं। दूसरी ओर मंगलवार 18 अक्टूबर को शुक्रदेव अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि अभी शुक्र अस्त की अवस्था में हैं, अतः इसका लाभ किसी को नहीं मिलेगा। बता दें कि इस सप्ताह में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती हैं।
आप भी जानिये मेष से मीन तक सूर्य और शुक्र के इस गोचर से कैसा रहेगा यह सप्ताह?
मेषः
सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। मित्रों से वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में भी सुधार हो सकता है।
वृषः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। 17 अक्टूबर से बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा।
मिथुनः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। 17 अक्टूबर से क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
कर्कः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से मन प्रसन्न रहेगा, परंतु 17 अक्टूबर से मन परेशान भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
सिंहः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में भी सुधार होगा।
कन्याः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, परंतु मन अशांत भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 18 अक्टूबर से बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तुलाः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में मन निराश रहेगा। मन में निराश व असंतोष रहेगा। 19 अक्टूबर से मन में शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृश्चिकः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु 17 अक्टूबर से मन परेशान रह सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनुः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। 17 अक्तूबर से कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कठिनाइयां भी आ सकती है।
मकरः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। 17 अक्टूबर से आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ व्यर्थ विवाद से बचें।
कुंभः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 17 अक्टूबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। 19 अक्टूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीनः सूर्य और शुक्र के इस गोचर से आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु नाकारात्मक विचारों से बचें। 17 अक्टूबर के बाद संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी संपत्ति से आय के साधन भी बन सकते हैं।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)