22 अप्रैल से इन 4 राशियों पर गुरू होंगे मेहरबान… 12 वर्ष बाद बन रहा विशेष योग… होगी सौभाग्य व धन की बरसात

-12 वर्ष बाद देव गुरू बृहस्पति मेष राशि में करेंगे गोचर

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 13 अप्रैल, 2023।
ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में 12 वर्ष बाद महा संयोग (Mahasanyog) बनने जा रहा है। 22 अप्रैल, 2023 को देव गुरू बृहस्पति (Jupiter) अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि देवगुरु सभी 9 ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देते हैं। बृहस्पति 12 वर्ष के बाद मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि देव गुरू का यह गोचर 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा।
आप भी जानिये देवगुरु का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगाः
वृषः देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा। इस दौरान आपकी राशि का स्वामी शुक्र भी स्वराशि में गोचर कर रहा है। शनि देव इस समय आपके कर्म भाव और देवगुरु लाभ स्थान में विचरण कर रहे हैं। आपको करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुनः देव गुरू बृहस्पति के इस गोचर से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको किसी विशेष काम में सफलता मिल सकती है। आपकी धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके प्रेम संबंधों की गहराई बढ़ेगी। नए व्यापार के लिए समय अच्छा है। गोचरकाल के दौरान आपकी जीवन शैली में सुधार होगा।
कर्कः देव गुरू बृहस्पति का यह गोचर कर्क राशिवालों के लिए बहुत अच्छा रह सकता है। गोचरकाल के दौरान व्यापारियों को लाभ हो सकता है। इस दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। आपके घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। काम-काज से जुड़े बड़े मौके प्राप्त हो सकते हैं। अगर होम लोन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिकः देव गुरू बृहस्पति का यह गोचरकाल आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान देवगुरु आपकी राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। इस अवधि में आपको संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको ससुराल पक्ष से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और कमाई के रास्ते भी खुलेंगे।