पृथ्वी दिवस पर NIMS विश्वविद्यालय में पत्रकारिता छात्रों ने किया आयोजन

-ग्रह बनाम प्लास्टिक रही कार्यक्रम की थीम

एसएस ब्यूरो/नोएडाः 23 अप्रैल।
पृथ्वी दिवस के मौके पर निम्स विश्वविद्यालय (NIMS University) के पत्रकारिता के छात्रों ने पर्यावरण और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया। परंपरागत रूप से पौधा रोपण से आगे बढ़ते हुए छात्रों ने विश्व भर में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को उजागर करने वाली उत्कृष्ट रिपोर्ट और प्रस्तुतियों का प्रस्तुतिकरण किया।
कार्यक्रम में खासतौर पर उन संस्कृतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया जो अपने जीवन की संरक्षा के लिए एक स्वस्थ पारिस्थितिकी पर भारी निर्भरता रखती हैं। छात्रा हर्षिता पांडेय ने कहा कि “हमें जागरूकता बढ़ानी चाहिए कि कैसे वास्तविक लोग, विभिन्न सेटिंग्स में, परिणामों से निपट रहे हैं जो एक बदलते हुए प्लानेट के परिणाम हैं।“
इस आयोजन में “ग्रह बनाम प्लास्टिक“ थीम पर आधारित चर्चा की गई। छात्रों ने दिखाया कि किस तरह से पर्यावरण संबंधी समस्याएं खाद्य सुरक्षा से लेकर सांस्कृतिक परंपराओं को प्रभावित करती हैं।
पत्रकारिता विभाग की प्रमुख डॉ सारिका ने पृथ्वी दिवस का महत्व एवं पर्यावरण में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कपास के पौधे का उदाहरण देते हुए बताया कि वह कैसे मानव जीवन चक्र में पिरोया जाता है।