खुदकुशी मामले में फंसे पति, पत्नी और वो

-मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
-भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 34 के तहत दर्ज
-आरोपियों पर पहले भी मृतक को धमकाने का आरोप

टीम एटूजैड/ मानसा
मानसा के भीखी थाना क्षेत्र के बहादुर सिंह वाला ड्रेन के पास अधेड़ द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक महिला, उसके पति और एक और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी गांव बीरों के कलां के रूप में हुई है। मृतक के भाई जगमेल सिंह के बयान पर पुलिस ने एफआईटार दर्ज की है। जगमेल सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके भाई यानी मृतक गुरमीत सिंह ने करीब डेढ़ साल पूर्व गांव समाऊं की कृश्ना कौर पत्नी महंगा सिंह के साथ करेवा भरवाया था। इसके बाद से ही कृश्ना सिंह ने गुरमीत सिंह का आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया था। जब आर्थिक शोषण बढ़ गया तो परेशान होकर गुरमीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। एएसआई बछत्तर सिंह के मुताबिक कृश्ना सिंह, महंगा सिंह और कुलविंदर सिंह को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक के भाई जगमेल सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले भी मृतक को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
-मानसा से भोला सिंह (भीखी) की रिपोर्ट