-देव गुरू बृहस्पिति की कृपा से मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली, 25 मई, 2022
चालू वर्ष के दिसंबर तक के 7 महीने कई राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा इन राशियों के जातकों को मिलने वाली है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु-ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार आने वाले 7 महीने 5 राशियों के जातकों के लिएबेहद शुभ रहने वाले हैं।
अप भी जानिये दिसंबर 2022 तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है?
मिथुनः देवगुरू बृहस्पति की कृपा से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको आकस्मिक धन- लाभ होगा। आपका
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः 23 मई से 5 राशि वालों पर होगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा
सिंहः देवगुरू बृहस्पति की कृपा से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।
वृश्चिकः देवगुरू बृहस्पति की कृपा से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए समय बेहद शुभ है। आपके लिए कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः नगर निगम एक हुआ पर नहीं घटा तामझाम… 200 करोड़ की बचत पर सवालिया निशान
धनुः देवगुरू बृहस्पति की कृपा से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः प्रदेश प्रभारी ने बिगाड़ा उत्तराखंड में AAP का खेल
कुंभः देवगुरू बृहस्पति की कृपा से आपको उत्तम विद्या, डिग्री में तनाव के साथ वृद्धि। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घरेलू सुख व माता के स्वास्थ्य में सुधार। आपको गृह एवं वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। बौद्धिक क्षमता व लेखन शक्ति में वृद्धि। सन्तान को लेकर थोड़ी चिंता कम होगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)