वृश्चिक में सूर्य, बुध और शुक्र का महासंयोग… छह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

-13 नवंबर को बुध और 16 नवंबर को सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर
-11 नवंबर से वृश्चिक राशि में शुरू हुआ शुक्र का गोचर

आचार्य रामगोपा शुक्ल/ नई दिल्लीः 12 नवंबर, 2022।
नवंबर महीने के दूसरे-तीसरे सप्ताह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को खासा महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष बात है कि इस सप्ताह वृश्चिक राशि में 3 ग्रहों का महा संयोग बन रहा है। 11 नवंबर को असुरों के गुरू शुक्र वृश्चिक राशि में आ चुके हैं। 13 नवंबर को बुध और 16 नवंबर को सूर्य भी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से एक साथ आने से 6 राशियों के जातकों का भाग्योदय होने जा रहा है।
आप भी जानिये कि क्या कहते हैं आपके सितारेः-
मेषः
शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। लेन-देन से लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
मिथुनः शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से आपको धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कर्कः शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से आपको नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। लेन- देन के लिए समय शुभ है।
वृश्चिकः शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा।
धनुः शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
मीनः शुक्र, बुध और सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से आपके लेन- देन के लिए समय शुभ है। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)