-जानिये क्या आपकी राशि भी इनमें शामल है?
पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 26 मई।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, राशि और नक्षत्रों के परिवर्तन का बड़ा महत्व है। निश्चित समय के बाद प्रत्येक ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, ऐसे में एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से दुर्लभ संयोग और बड़े राजयोग का निर्माण होता है। मई माह के अंत में कुछ ऐसा ही होने जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता हैं। वे हर ढाई दिन में राशि बदलते हैं। देव गुरू प्रत्येक 13 महीने में अपना राशि परिवर्तन करते है। आगामी 28 मई को मन के कारक चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे है, जहां पहले से ही ज्ञान, बुद्धि, धर्म, भाग्य और संतान के कारक गुरू ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में करीब 12 साल बाद मिथुन राशि में चन्द्र और गुरू की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव 30 मई तक बना रहेगा।
कैसे बनता है कुंडली में गजकेसरी राजयोग
गजकेसरी योग मतलब हाथी के ऊपर सवार सिंह से माना जाता है। इस योग में चंद्रमा की युति गुरु, बुध और शुक्र के साथ होती है। अगर चंद्रमा ,गुरु, बुध और शुक्र में से किसी एक से भी केंद्र में हो तो जातक की कुंडली में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। यदि किसी जातक की कुंडली के लग्न, चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ हों तब इस योग का निर्माण होता है। यदि चंद्र या गुरु में से कोई भी एक दूसरे के साथ उच्च राशि में हों तब भी गजकेसरी योग बनता है।
जानिये किन राशियों के जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम
मिथुनः चंद्रमा और देवदुरु बृहस्पति की युति से बने गजकेसरी राजयोग से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म के मामले में रूचि ले सकते है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश यात्रा के प्रबल योग हैं। लंबे समय कि चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से राहत मिल सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
कन्याः गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशाओं के लिए अच्छा समय रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रूके कामों को गति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। गोचरकाल में घर, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
कुंभः मई के अंत में गजकेसरी राजयोग का बनना कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगेगा। पैतृक व्यवसाय से बड़ा लाभ हो सकता है। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते है। घर-परिवार की समस्याओं का हल होगा। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)