CONGRESS के मेनिफेस्टों के खिलाफ दिल्ली BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन

-तरुण चुग, वीरेन्द्र सचदेवा एवं ऋचा पाण्डेय ने प्रदर्शनकारी मिलाओं को संबोधित किया

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 24 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग National General Secretary Tarun Chugh), दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Delhi BJP President Virender Sachdeva) और दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर (Congress Head Quarter) के बाहर तुष्टिकरण की नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जैसलमेर हाउस से प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च किया और पुलिस द्वारा लगे बैरिगेट्स को तोड़ने के बाद आगे बढ़े तो पुलिस वीरेन्द्र सचदेवा एवं ऋचा पांडेय सहित सैकड़ों महिलाओं को गिरफ्तार कर मंदिर मार्ग थाने ले गई जहां से कुछ समय बाद चेतावनी देकर छोड़ा।
कांग्रेस के मेनिफेस्टो के खिलाफ हुए इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए तरुण चुग ने कहा कि जिस तरह से जजिया कर लगाया गया था और मुगलों के राज में संपत्ति लूटी गई थी उसी तरह कांग्रेस की मानसिकता है जो उनके घोषणा पत्र में दिख रही है कि भारत के नागरिकों की संपत्ति लूटकर मुस्लिम समाज में बांट दी जाएगी। कांग्रेस के नीतियों को निर्धारित करने वाला सैम पित्रोदा ने अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स लागू करने की बात कही है जिससे जनता के 55 फीसदी संपति छीन ली जाएगी।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि किसी भारतीय ने कभी नहीं सोचा होगा कि हमारे देश में ऐसा भी दिन आएगा जब हमारे देश की माताएं बहने सड़कों पर अपने मंगलसूत्र और गहने बचाने के लिए उतरेगी लेकिन राहुल गांधी ने यह दिन दिखाने का काम किया है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो देश को तोड़ने का षडयंत्र हैं। देश को टुकड़े टुकड़े गैंग के हाथों की कठपुतली बनने का षडयंत्र हैं। कांग्रेस का कहना कि सत्ता में आते ही माता-बहनों की संपत्ति का सर्वे करवायेगी, यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है।
सचदेवा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश की संपदा पर पहला अधिकार मुसलमानों और घुसपैठियों का है। यानि अब महिलाओं के गले का मंगलसूत्र एवं गहनें भी छीन कर उन्हें देने की तैयारी कांग्रेस पार्टी करना चाहती है इसलिए ऐसी कांग्रेस पार्टी को ना सिर्फ हटाना है बल्कि इनको समझाना भी है कि उनका यह षडयंत्र दिल्ली की मातृ शक्ति कभी सफल नहीं होने देगी। दिल्ली के अंदर मातृशक्ति का एक एक वोट इंडी गठबंधन को हराने के लिए पड़ेगा। इस लड़ाई को आगे तक ले जाना है और घर-घर तक इस संदेश को पहुंचाना है कि आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के साथ मिलकर उनके घर को लूटना चाहती है।