अंतिम दिन AAP की जनसभाओं और यात्राओं में उमड़ा जनसैलाब

-दिल्ली नगर निगम में परिवर्तन होना निश्चित है: डा सुशील गुप्ता

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 2 दिसंबर। दिल्ली नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन शुक्रवार को धूंआधार प्रचार किया गया। डा सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 से छोटी-बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया गया। इसके अलावा उन्होंने अपने जनसभा संबोधन के माध्यम से पार्टी का प्रचार प्रभावी तरीके से लाखों लोगों के बीच पहुंचाया। विजय संकल्प रोड शो एवं जनसभाओं के माध्यम से पार्टी के नेता डा सुशील गुप्ता ने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे- स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गो से संवाद किया तथा केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद बनाने के लिए जनता से अपील की।
डा सुशील गुप्ता ने पश्चिमी दिल्ली की जनता से नगर निगम चुनाव में केजरीवाल के विकास के एजेंडे पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निगम में भाजपा की 15 सालों से सरकार है। मगर कूडे के पहाड, गली मोहल्लों की गंदगी व जनता की परेशानी उनके कामों को उजागर करती है। अगर आज उन्होंने काम किया होता तो वह इतनी घबराती नहीं। यहीं कारण है कि आज दिल्ली की जनता ने दिल्ली नगर निगम में आप की सरकार बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली के झुग्गीवालों को अच्छे घर देंगे और साथ ही पुर्नवास बस्तियों के उत्थान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभाओं और यात्राओं मंे उमड़ता जनसैलाब इस बात का संकेत है कि अब दिल्ली निगम में परिवर्तन होना निश्चित है।
डा सुशील गुप्ता ने रिठाला विधानसभा, मोतीनगर विधानसभा, शकूरबस्ती विधानसभा के तहत विभिन्न वार्डो में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में आगामी रविवार 4 दिसंबर को झाड़ू के सामने वाला बटन दबाने की अपील की। और केजरीवाल की सरकार,
केजरीवाल का पार्षद चुनने की अपील की।