-AAP लगा रहे BJP पर निगम एक्ट में बदलाव कर नगर निगम को कमजोर करने के आरोप
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 18 अक्टूबर, 2022।
राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है। आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक बार फिर बीजेपी पर नगर निगम एक्ट में बदलाव करने के आरोप लगाए।इस पर दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक नगर निगम में सत्ता के फोबिया से ग्रस्त हैं और इसी लियें उन्हे नगर निगम व्यवस्थाओं को लेकर सपने आते रहते हैं।
गत दस दिनों में दूसरी बार आज दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया कि नगर निगम एक्ट को संशोधित कर निगम सदन एवं सदस्यों की शक्तियाँ कम की जा रही हैं पर यह समझ से परे है कि दुर्गेश पाठक यह किस आधार पर कह रहे हैं? क्योंकि नगर निगम ने आज तक तो अपने एक्ट प्रावधानों में संसोधन का कोई प्रस्ताव सार्वजनिक नही किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दुर्गेश पाठक हैं तो विधायक पर बहुत लम्बे समय से वह नगर निगम को अपने रिमोट कंट्रोल से चलाने का स्वप्न देख रहे हैं और इसी लियें रात दिन निगम चुनाव को लेकर सक्रियता दिखाते रहते हैं पर वह जितना मर्जी स्वप्न देख लें पर दिल्ली की जनता कभी भी नगर निगम की सत्ता आम आदमी पार्टी को नही देगी।