14 जून तक इन राशि वालों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा… होगी धन वर्षा

-जानें, क्या आपकी राशि भी इनमें शामिल है?
     आचार्य रामगोपाल शुक्ल

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ 19 मई, 2022
नवग्रहों में सूर्य को राजा का स्थान प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। 15 मई को सूर्य देव ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान सूर्य की कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा बनी हुई है। सूर्य देव 14 जून तक इस राशि में रहेंगे। इसके पश्चात सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 14 जून तक का समय 5 राशियों के जातकों के लिए विशेष तौर पर शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा हो जाए उसका सोया भाग्य भी जाग जाता है।
आप भी जानिये, कौनसी राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा
मिथुनः आपके कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस गोचर काल में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक शुभ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः 22 मई से फिर से अस्तित्व में आयेगा ‘दिल्ली नगर निगम’… 21 मई तक हो जायेंगी सभी बड़ी नियुक्तियां

कर्कः सूर्य के इस गोचरकाल में आपको धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का इस्तीफा… एकीकृत निगम के साथ दिल्ली को मिलेंगे नये उपराज्यपाल

सिंहः गोचर काल के दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लेन-देन से लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

यह भी पढ़ेंः मुकेश गोयल को मिली आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की कमान

वृश्चिकः सूर्य के इस गोचरकाल में आपको नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि से पैसों से संबंधित परेशानी दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभः सूर्य के इस गोचर काल के दौरान आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की लोगों के द्वारा सराहना की जाएगी। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।