BJP का ‘BLACK DAY’… MCD के इतिहास में ‘काला दिन’ बताकर बीजेपी पार्षदों ने दिया सिविक सेंटर पर धरना

-केजरीवाल व आप नेताओं की छवि खराब, दिल्ली की जनता की नजर मे ‘दिल्ली के ठग पार्टी’ःबनी आपः वीरेन्द्र सचदेवा

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली 7 दिसंबर।
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Delhi BJP) ने गुरूवार को दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) का ‘काला दिवस’ (Black Day) मनाया। भाजपा (BJP) के निगम पार्षद 7 दिसंबर 2022 से चल रही एमसीडी (MCD) की असंवैधानिक कार्यप्रणाली के विरोध में एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर (Civic Centre) के बाहर धरने पर बैठे। भाजपा पार्षदों (BJP Councilors) ने एमसीडी के लिए 7 दिसंबर को एमसीडी के इतिहास में काला दिवस बताया। पिछले साल इसी दिन बहुमत हासिल करने के बाद से आम आदमी पार्टी द्वारा असंवैधानिक रूप से दिल्ली नगर निगम को चलाया जा रहा है। धरने का आयोजन दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा किए गए घोटालों के कारण दिल्लीवालों ने केजरीवाल और उनकी पार्टी (AAP) के नेताओं की छवि टूट चुकी है और दिल्ली की जनता की नजर मे आज यह आम आदमी पार्टी नही दिल्ली के ठग पार्टी बन गई है। दिल्ली में भ्रष्टाचार का पर्याय अरविंद केजरीवाल बन चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण हमने कल बाढ़ नियंत्रण विभाग का घोटाला खोल कर दिखाया था और साथ ही अभी और जानकारी जल्द ही हम सामने लाने वाले हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की भाजपा ने 15 साल दिल्ली नगर निगम के माध्यम से जनसेवा की और निगम को संविधान अनुसार चलाया पर आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक द्वेष से काम करते हुऐ नगर निगम की संवैधानिक स्थाई समिति, अन्य समितियों के साथ क्षेत्रीय समितियों का गठन ना कर नगर निगम में आराजकता फैला दी है। बार-बार आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा यह झूठा प्रचार किया जाता है कि भाजपा ने अपने 15 सालों में कुछ नहीं किया। आर्थिक साधनों के अभाव के बावजूद भाजपा ने नगर निगम कम्पैक्टर लगाये, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी, 12591 सफाईकर्मियों को पक्का किया, कम्यूनिटी हॉल बनाये, सैकड़ों स्कूलों के साथ प्रतिभा विद्यालय के भवन बनवाये, जिम वाले पार्क विकसित किये।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज दिल्ली नगर निगम में एक ऐसी महापौर हैं जो सिर्फ अपने नेताओं के निर्देशों पर चलती हैं उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी ही नही है। वह अपने नेताओं द्वारा रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही हैं। उन्हें अपने इशारों पर चलाने वाला एक ऐसा विधायक है जिसके ऊपर पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। उन्होंने केजरीवाल को उनके बयान याद दिलाते हुए कहा कि 1 जनवरी 2024 को दिल्ली के सभी कूड़े के पहाड़ हटाने का वायदा किया था लेकिन आज गाजीपुर में एक नया पहाड़ और बनना शुरु हो गया है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कृष्णा नगर से निगम पार्षद संदीप कपूर ने कहा कि आज दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को आए हुए एक साल पूरा हो गया है लेकिन इस एक साल में एक सुनयोजित साजिश के तहत अभी तक कोई कमेटी नहीं बनाई गई है। निगम में 23 कमेटी और 12 जोन कमेटी बनती है, लेकिन अभी तक कोई कोई भी कमेटी नहीं बनाई गई है। निगम के अंदर आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या अधिक है इसलिए इन्हें एक सुचारु और सुव्यवस्थित रुप से निगम को चलाना चाहिए ताकि दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके लेकिन इन्हें दिल्ली के विकास और दिल्लीवासियों से कोई सरोकार नहीं है इसलिए उनके पार्षद भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। सदन के अंदर विपक्ष जब भी आप पार्षदों के भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश करता है तो आवाज को दबाने के लिए साजिश के तहत शोर मचाते है। 6 जनवरी को भी कुछ इसी तरह की घटना देखने को मिली थी।
विपक्ष के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि निगम पार्षद काले कपड़े पहनकर निगम के द्वार पर धरने पर बैठे हो। जनता की कठिनाईयों का निदान करने के लिए सभी निगम में आते हैं लेकिन जब से आम आदमी पार्टी निगम में आई है वे मनमाने ढंग से निगम को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक ना ही कोई स्टैंडिंग कमेटी बनी, ना ही निगम वार्ड, एजुकेशन कमेटी और ना ही रुलर कमेटी बन पाई।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं भाजपा के लगभग 70 फीसदी पार्षद नए हैं जिन्हें अभी तक कमेटी के बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार की कमेटी बनाने के पक्ष में नहीं है। पूरे निगम के अंदर आप के निगम पार्षद भ्रष्टाचार और अपनी मनमानी कर रहे हैं लेकिन भाजपा के निगम पार्षद इस तरह से दिल्ली की जनता के साथ हो रहे अन्याय को बर्दास्त नहीं करेंगे।