बांसुरी बनीं दिल्ली बीजेपी लीगल सेल की सह संयोजक

-पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री हैं बांसुरी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 26 मार्च, 2023।
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नव नियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virender Sachdeva) ने कार्यभार संभालने के बाद पहली संगठनात्मक नियुक्ति की है। बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को तुरंत प्रभाव से दिल्ली बीजेपी के लीगल सेल (BJP Legal Cell) का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र हालांकि 24 मार्च को ही जारी कर दिया गया था, लेकिन इसे मीडिया को रविवार को जारी किया गया है।
गौरतलब है कि पेशे से वकील बांसुरी स्वराज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की सुपुत्री हैं। सुषमा स्वराज मोदी सरकार में विदेश मंत्री रह चुकी हैं। बांसुरी आम तौर पर राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं। हालांकि उनकी मां सुषमा स्वराज हरियाणा सरकार में मंत्री रहने के साथ ही दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।