पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पाकेट वन के बीच दौड़ी मेट्रो

-पुरी व केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
राजधानी में पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पाकेट वन के बीच शुक्रवार से मैट्रो ट्रेन दौड़नी शुरू हो गयी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नव निर्मित कारिडोर पर मेट्रो परिचालन को हरी झंडी दिखाई। अब यहां के लोगों को दिल्ली के उत्तर-पूर्व से लेकर दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों तक मेट्रो की निर्बाध कनेक्टिविटी मिल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घनी आबादी वाले पूर्वी दिल्ली के इस इलाके को भी आज मेट्रो के जरिए बाकी दिल्ली से जोड़ा जा रहा है। इस इलाके में मेट्रो कारिडोर के निर्माण में काफी दिक्कतें आईं थीं, लेकिन सभी सरकारों और एजेंसियों ने मिल कर उन समस्याओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ेंः- मुश्किल में आजम… जौहर यूनिवर्सिटी पर फिर चलेगा बुलडोजर

दोनों नेताओं ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पाकेट वन के बीच नव निर्मित कारिडोर पर मेट्रो परिचालन का शुभारम्भ किया। पिंक लाइन का यह कारिडोर कुछ परेशानियों के चलते अधूरा रह गया था। अब इसे पूरा होने के बाद लोगों को शिव विहार से मजलिस पार्क तक सीधी मेट्रो मिल सकेगी। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, भारत में जापान के कार्यवाहक राजदूत एंडो तोशीहिदे, डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- यूपीः मुस्लिम वोटों पर नजर… सपा के साथ होगा ओवैसी का गठजोड़!

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम सब के लिए और खासकर दिल्ली वालों के लिए बहुत खुशी का मौका है कि दिल्ली का त्रिलोकपुरी से मयूर विहार का इलाका, जहां पर बहुत घनी आबादी रहती है, यह इलाका मेट्रो के जरिए बाकी दिल्ली से जोड़ा जा रहा है। भले ही त्रिलोकपुरी संजय झील से मयूर विहार पॉकेट -1 तक का यह रास्ता बहुत छोटा है, लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसके लिए इस इलाके के लोगों को और पूरी दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।

यह भी पढ़ेंः- बीजेपी के राज में अधूरा काम!… पार्षद बोलीः अटल जी के साथ दलितों का अपमान!

मुझे याद है कि किस तरह से इस इलाके में निर्माण कार्य करने में काफी दिक्कतें आईं थीं। सभी सरकारों ने और सभी एजेंसियों ने मिल कर इसमें पूरा सहयोग किया। हम लोगों ने मिलकर दिक्कतों का सामना किया और आने वाली समस्याओं का समाधान किया। आज हम इसका उद्घाटन कर रहे हैं। इसके लिए मैं डीएमआरसी को, मंगू सिंह को और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि इतने कठिन कार्य को उन्होंने पूरा किया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोरोना से भी हम लोग जूझ रहे हैं। कोरोना हम सभी के लिए काफी कठिन रहा है। मैं समझ सकता हूं कि डीएमआरसी के लिए आर्थिक रूप से भी और जो नए प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उनके दृष्टिकोण से भी यह बेहद कठिन दौर रहा, लेकिन डीएमआरसी ने बहुत धैर्य के साथ और बहुत अच्छे तरीके से इस पूरे कोरोना काल का सामना किया। जब जब हो सकता था, डीएमआरसी ने अपने प्रोजेक्ट भी पूरे किए। जब लॉकडाउन था, हो सकता है कि उस वक्त थोड़े समय के लिए रूके होंगे, लेकिन काफी अच्छे तरीके से उन्होंने इसका सामना किया। इसके लिए भी मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। इसके साथ ही, केंद्र सरकार का भी मैं शुक्रिया यदा करना चाहता हूं, जो दिल्ली मेट्रो में पूरे सहयोग से दिल्ली के लोगों की कदम-कदम पर मदद कर रही है।
’पिंक लाइन से दिल्ली के कई हिस्सों में मेट्रो की निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी
पिंक लाइन से अब दिल्ली के कई इलाकों उत्तर और पूर्व से लेकर दिल्ली के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों तक निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सकेगी। त्रिलोकपुरी और मयूर विहार के घनी आबादी वाले इलाकों में पिंक लाइन पर मल्टीपल इंटरचेंज के जरिए मेट्रो पर यात्रा के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सराय काले खां, आईएसबीटी, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण परिवहन केंद्रों और दिल्ली हाट- आईएनए, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर जैसे प्रमुख बाजारों को इस कारिडोर के माध्यम से सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।