अगस्त के महीने में इन 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता

-अगस्त माह में 4 ग्रहों के गोचर से होगा लाभ

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
अगस्त में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। इनमें दो बार अकेले बुध ग्रह ही गोचर करेंगे, वहीं शुक्र व सूर्य ग्रह एक-एक बार गोचर करेंगे। सबसे पहले 9 अगस्त को पहला राशि परिवर्तन बुध का होगा। बुध ग्रह सूर्य की राशि सिंह में देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे। यहां 26 अगस्त 2021 की सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद गोचर करके वे कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। अभी वह चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं।

यह भी पढ़ेंः- इस महीने सिंह राशि में बनेगा ‘बुधादित्य योग’… जानें किसकी चमकेगी किस्मत?

इसके पश्चात बुधवार 11 अगस्त 2021 को शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर सिंह से निकल कर कन्या राशि से गोचर करेंगे। जहां अगले 25 दिन तक रहेंगे। इसके पश्चात शुक्र सितंबर माह में सोमवार को देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर तुला राशि में चले जायेंगे। मंगलवार 17 अगस्त, 2021 को सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन देर रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां शुक्रवार 17 सितंबर, 2021 को देर रात 1 बजकर 02 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद दोबारा गोचर करके वह कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। सूर्य अभी कर्क राशि में विराजमान है।

यह भी पढ़ेंः- अगस्त के महीने में 5 राशि वाले रहें जरा संभलकर

बुध ग्रह करीब हर 14 दिन में अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं। गुरूवार 26 अगस्त 2021 को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर बुध ग्रह फिर से अपना स्थान परिवर्तन करेंगे और कन्या राशि में गोचर करेंगे। जहां वह बुधवार 12 सितंबर 2021 की शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
आप भी जानें किसे मिलेगा लाभ
मेषः ग्रहों के गोचर के चलते मेष राशि वालों को अपार सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय या व्यापार दोनों जगह मुनाफे या लाभ की स्थिति बनेगी। ज्यादातर काम बनते नजर आयेंगे। यदि आप शिल्पकार या रचनात्मक कार्य से जुड़े है तो समय लाभदायक रहने वाला है। घर का पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक समय है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है या फिर अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें।
तुलाः तुला राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्य के चर्चे होंगे। व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में भी वृद्धि के पूरे योग्य है। किसी रचनात्मक कार्य, कला, संस्कृति आदि से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल होगा। इस दौरान आपको कहीं से पुरस्कार भी मिल सकता है। जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
सिंहः ग्रहों के गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और सभी कार्य समय पर निपटा लेंगे। इस दौरान अपने कार्यों से संतुष्ट नजर आएंगे। परिवार वालों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोखिम भरे निवेश आपको लाभ पहुंचाएंगे। व्यापार से जुड़े हैं तो कोई बड़ा ऑर्डर या डील हो सकती है।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)