-अगस्त महीने में चार ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
अगस्त के महीने में तीन प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह सावन के महीने में दो बार अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। अतः इसे चार ग्रहों का राशि परिवर्तन भी कहा जा सकता है। खास बात है कि 17 अगस्त के बाद सिंह राशि में बुधादित्य योग बनने जा रहा है। इसे विशेष राजयोग भी कहा जाता है। इस तिथि के बाद सिंह राशि वालों के जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव में परिवर्तन आने शुरू हो जायेंगे। अगस्त महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से वैसे तो सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन ग्रहों के इस गोचर से पमुख तौर पर कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ेंः- अगस्त के महीने में 5 राशि वाले रहें जरा संभलकर
सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग
जब किसी राशि में बुध और सूर्य एक साथ विराजमान होते हैं, तो बुधादित्य योग बनता है। बुधादित्य योग एक तरह का राजयोग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 अगस्त को बुध और 17 अगस्त को सूर्य ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसकी वजह से 17 अगस्त से 26 अगस्त 2021 तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा।
यह भी पढ़ेंः- पत्थरबाजों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी… विदेश भी नहीं जा सकेंगे ऐसे लोग
सूर्य करेंगे सिंह राशि में प्रवेश
सावन के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। सूर्य 17 अगस्त 2021 को रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और सिंह राशि में 17 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद यानी 17 सितंबर को सूर्य कन्या में गोचर करेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘तराजू न तलवार’ मायावती को ‘तिलक’ से प्यार!
शुक्र करेंगे कन्या राशि में गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र का राशि परिवर्तन 11 अगस्त को होगा। ये 11 अगस्त को बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 6 सितंबर 2021 तक रहेंगे। उसके बाद 6 सितंबर 2021 को शुक्र कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे।
यह भी पढ़ेंः- दिल्लीः पार्किंग व विज्ञापन ठेकेदारों को छूट देने की तैयारी में बीजेपी शासित नगर निगम
बुध करेंगे सिंह राशि में गोचर
बुध ग्रह का सावन के महीने में दो बार राशि परिवर्तन हो रहा है। पहली बार 9 अगस्त को सुबह 1 बजकर 23 मिनट पर बुध सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 तक रहेंगे। इसके बाद बुध का दूसरा राशि परिवर्तन 26 अगस्त 2021 को कन्या राशि में होगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)