-2 जून को मंगल मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में कर रहे गाचर
-वक्री शनि की मंगल पर रहेगी सीधी नजर, बनेगा ‘नीच भंग राज योग’
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ज्योतिष में मंगल ग्रह को नव ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह ग्रह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जून माह में मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस राशि परिवर्तन को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, शक्ति, पराक्रम, सैन्य, क्रोध, उत्तेजना, युद्ध आदि का कारक माना गया है। इस ग्रह को उग्र ग्रह कहा गया है। लेकिन कर्क राशि में मंगल नीच का माना जाता है। पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह का राशि
यह भी पढ़ेः- चिकित्सा के ईसाईकरण पर IMA अध्यक्ष की कोर्ट में पेशी!
परिवर्तन 2 जून 2021 को प्रातः 6 बजकर 39 मिनट पर होगा और वह मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचरे करेंगे। मिथुन राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक रहेंगें। इसके बाद सिंह राशि में आ जाएंगे। दूसरी ओर शनि अपनी स्वय की राशि मकर में वक्री चाल चल रहे हैं। ऐसे में शनि की सीधी नजर मंगल पर रहेगी। अतः इन दोनों ग्रहों के संयोग से ‘नीच भंग राज योग’ बन रहा है। यह योग वैसे तो ज्यादातर राशि वाले जातकों के लिए मंगलकारी साबित होगा, लेकिन मंगल का यह राशि परिर्वतन सभी 12 राशियों को प्रभावित भी करेगा।
यह भी पढ़ेः- अब 16 जून को होगा पूर्वी दिल्ली, उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली के महापौर का चुनाव
आप भी जानें कि आपके लिए कैसा रहेगा मंगल का कर्क राशि में गोचरः-
मेषः कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे। नौकरी में पदोन्नति का योग भी बन रहा है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। माता- पिता और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषः तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुनः वाद- विवाद से दूर रहें। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए खर्चा सोच- समझकर ही करें। लेने- देने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
यह भी पढ़ेः- AAP और BJP की सियासत के बीच दांव पर दिल्ली के व्यापारी!
कर्कः कर्क राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अधिक खर्चा करने से बचना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंहः व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। निवेश करने से बचें। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वाद- विवाद से बचने का प्रयास करें।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निवेश सोच- समझकर ही करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
यह भी पढ़ेः- तो ये थी सुशील पहलवान के हीरो से हत्यारा बनने की वजह!… जानें पूरी घटना, क्या-क्या हुआ था उस रात?
तुलाः कार्यक्षेत्र में दबाव और तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिकः शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनुः धनु राशि के जातकों को इस गोचर से सावधान रहने की आवश्यकता है। अधिक मेहनत करनी होगी। अधिक खर्चों से बचने का प्रयास करें। लेन- देन से दूर रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ेः- आज से बुध के साथ शुक्र की युति… जानें, किसको मिलेगी शुभ गति!
मकरः जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। खान- पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभः गुस्से पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। अधिक खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधूर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मीनः संतान पक्ष की तरफ से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। खर्चा सोच- समझकर ही करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।
नोटः इस आलेख में वर्णित जानकारी को लेकर शतप्रतिशत सत्य होने का दावा नहीं है। यह सूचना केवल सामान्य गणना पर आधारित है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली के अनुसार फलादेश अलग हो सकता है। अतः किसी तरह का निर्णय लेने से पूर्व अपने विश्वसनीय ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेने का कष्ट करें।