जानें किन राशियों के लिए किस्मत के द्वार खोलेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

-26 मई को लगेगा साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुधवार यानी पूर्णिमा के दिन 26 मई को पड़ रहा है। वैसे तो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) एक खगोलीय घटना है। लेकिन इस घटना के कई ज्योतिषीय पहलू भी हैं। हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) और ज्योतिषीय (Astrological) गणना के मुताबिक साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई बुधवार को वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण 26 मई को भारतीय समय के अनुसार दिन में 2 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और शाम में 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ेंः- मिथुन राशि में होने जा रहा बड़ा उलटफेर… इस सप्ताह गोचर करने जा रहे दो बड़े ग्रह… जानें मुक्ति के उपाय

विशेष बात यह है कि इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। क्योंकि भारत के समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) दिन के समय लगेगा इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यानी कि यह चंद्र ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से में नहीं दिखेगा, इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक मान्य नहीं होने की वजह से चंद्र ग्रहण के चलते किसी भी मंदिर के कपाट बंद नहीं किये जाएंगे और किसी भी शुभ कार्य पर रोक नहीं होगी।
बुधवार 26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, बर्मा, फिलीपींस, प्रशांत और हिंद महासागर और उत्तरी यूरोप के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण उपछाया की तरह ही दिखेगा।
इन राशियों के जातकों के लिए खुलेंगे किस्मत के द्वारः
हिंदू पंचांग के अनुसार 26 मई को लगने जा रहा इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस कारण से इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि के जातकों पर पड़ेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिये। मेष, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद शुभ फलदायक रहेगा और उनकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आप भी जानें कौनसी राशि के लिए कैसा रहेगा यह चंद्र ग्रहणः-
मेषः मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके काम बनते नजर आयेंगे। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सतकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृषभः वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों के लिए चंद्र ग्रहण्एा शुभ साबित होगा। रूके हुए काम बनेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी। नये वाहन और मकान का सुख प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। लाभ प्राप्त करने के कई मौके आपके हाथ में आएंगे। माता की सेहत में सुधार होगा।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली में 31 मई से शुरू होगा अनलॉक… एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन

मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। खर्च बढेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे। कार्यस्थल पर सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी मित्र के साथ आपका झगड़ा हो सकता है।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आर्थिक रूप से आपकी तरक्की होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आमदनी बढ़ने के योग हैं। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा।
मकरः यह चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। पारिवारिक संबंध भी अच्छे रहेंगे। अध्ययन के क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नई योजनाओं से लाभ प्राप्त करेंगे।
नोटः यह आलेख सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। इसके शतप्रतिशत सत्य होने का दावा नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति की निजी कुंडली के आधार पर फलादेश अलग हो सकते हैं। अधिक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया अपने विश्वास के अनुसार किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श करें।