गुरू उदय, शुक्र अस्त… आप भी जानें, कौन सी राशि वाले जातक रहेंगे मस्त!

-14 फरवरी को मकर राशि में देवगुरू बृहस्पति का हो रहा उदय
-14 फरवरी को ही डूब रहा शुक्र का तारा, मांगलिक कार्य बंद
          ज्योतिषी शिवम गोयल

हिंदू धर्म-संस्कृति में शादी विवाह व मांगलिक कार्यों के लिए कारक माना जाने वाला शुक्र ग्रह 14 फरवरी 2021 को अस्त हो रहा है। इसी दौरान शुक्र मकर राशि से निकल कर 21 फरवरी 2021 को 2 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 12 फरवरी 2021 को ही रात्रि 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। इसके साथ ही 17 जनवरी से अस्त चल रहा गुरु ग्रह 14 फरवरी 2021 को ही उदित हो रहा है। ग्रहों की ऐसी दुर्लभ स्थिति के चलते 15 अप्रैल 2021 तक मांगलिक कार्य नहीं किये जा सकेंगे। जिस तरह से गुरु का उदय मांगलिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है, उसी तरह शुक्र तारे का उदय भी सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए अहम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही व्यक्ति को भौतिक सुख, भोग-विलास, सौन्दर्य, कला-प्रतिभा, रोमांस और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें- उपचुनावः 5 में से तीन सीट पर बीएसपी के हाथों में किस्मत का फैसला

शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण नींव पूजन, शादी, मुंडन, ग्रह-प्रवेश आदि शुभ कार्यों को करने पर बंदिश रहती है। इस दौरान केवल नामकरण, पूजन-हवन, कथा, सगाई, वाहन और ज्वैलरी आदि की खरीदारी आदि जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति 14 फरवरी की रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि की यात्रा करते हुए पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं। ये 17 जनवरी को शायं 5 बजकर 50 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हुए थे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह राशि में उच्चराशिगत एवं मकर राशि में नीचराशिगत माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- निगम के पास हैं जादू वाले अस्पताल… बिना दवाईयों के कर डाला लाखों मरीजों का इलाज!

फ़रवरी के तीसरे सप्ताह में चंद्रमा 15 से 17 फरवरी तक को मीन राशि, 18 से 19 फरवरी तक मेष राशि और 20 से 21 फरवरी तक वृष राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 22 फरवरी को मंगल भी सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर मेष राशि से निकल कर बृषभ राशि में गोचर करेगा। आपको बताते हैं कि विभिन्न राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताहः-

15 फरवरी से 21 फरवरी 2021 तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपकी राशि का स्वामी मंगल मेष राशि में ही गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। साथ में कोई छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो इस समय दूर हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य पहले से काफ़ी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको थोड़ा मानसिक कास्ट रहेगा। सरकारी काम से रिलेटेड आपको अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको नए व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अच्छे-अच्छे अवसर मिलेंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय ऑनलाइन, प्रिंटिंग और अनाज के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। साथ में आप इस समय कोई प्रॉपर्टी भी ले सकते हो। निवेश के लिए अच्छा समय है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय आपकी जो भी रूकावटें चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएग़ी।
उपायः मंदिर में चीनी का दान करें।

वृषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मकर राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 21 फरवरी से शुक्र मकर से निकल कर कुंभ राशि में सूर्य के साथ गोचर करेगा। जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको जो भी मानसिक कास्ट चल रहा था वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। पार्टनरशिप वाला व्यापार और काम इस समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके हाथ में पैसा रहेगा और साथ ही आपका व्यापार भी अच्छा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय अगर पति-पत्नी के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो इस समय सब मनमुटाव ख़त्म हो जाएगा। इस सप्ताह आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा किन्तु आपका थोड़ा बहुत मन विचलित रहेगा। निवेश का बहुत अच्छा समय है। रुके हुए काम होने के योग हैं। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो वो भी धीरे-धीरे ख़त्म होने के योग हैं। इस समय ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वाले लोगों का ये समय बहुत अच्छा है, इस समय आपकी नौकरी कही नहीं जाऐग़ी बल्कि प्रमोशन होने के अच्छे योग बन रहे है। लव लाइफ़ के लिए भी ये समय अच्छा उत्तम रहेगा। बुधवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेगा इस समय आप जो भी निवेश करोगे आपके लिए अच्छा रहेगा, मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।

मिथुनः सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मकर राशि में गोचर करेगा। बुध के साथ गुरु, शनि और 21 फरवरी तक शुक्र भी मकर में गोचर करेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही बुध के साथ गुरु और शनि का मकर में गोचर करेगा जोकि आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। इस समय आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये-नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा साथ ही पार्टनरशिप वाला काम भी बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। बुधवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा तीन दिन के लिए मीन राशि में गोचर करेगा, दो दिन मेष राशि में और दो दिन के लिए वृष में गोचर करेगा। इसका ये अर्थ है की ये समय नौकरी वाले, अनाज और पार्टनरशिप वाले काम के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा मानसिक कष्ट रहेगा और साथ ही आपको अपने शरीर में आलस भी बहुत महसूस होगा। इसलिए अपने ऊपर आलस को हावी ना होने दें। ये समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका काम ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। इस समय आप नए व्यापार को शुरू करने की योजना में पूरा व्यस्त रहेंगे। आप इस समय अपने व्यापार में निवेश भी करेंगे। नया वाहन लेने के योग हैं। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेंगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखें। रुके हुए काम अभी थोड़ा और रुकेगा लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों का ये समय सामान्य रहेगा। आप अपना काम करते रहे आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके शनिवार को बिलकुल भी घर से ना निकलें, सोमवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः मंदिर में मिश्री या दूध का धन करे।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कुंभ में गोचर कर रहा होगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। लेकिन व्यापार से रिलेटेड छोटी मोटी दिक़्क़तें आपको आएंगी। इस समय आपको मानसिक कष्ट भी रहेगा।नया व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे-अच्छे अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे वापिस आने के योग है प्रयास जारी रखे। नए वाहन लेने के योग बने हुए है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय किसी को पैसा उधार पर मत देना। पार्टनरशिप वाले क़ामों में सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी भी होगी लेकिन ख़र्चा, और ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार और मंगलवार को बच कर चलना होगा। सोमवार आपके लिए शुभ है।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः ये सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपका राशि स्वामी बुध मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ में आपके व्यापार और नौकरी घर में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको संतान की प्राप्ति के बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे और आपका पार्टनरशिप वाला व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। पार्टनर से जो भी मनमुटाव चल रहा है वो इस समय सब दूर हो जाएगा। नई प्रॉपर्टी लेने और घर या दुकान में टूट-फुट ठीक करने में अच्छा ख़र्चा लगेगा। स्वास्थ्य आपका एक दम सही रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। आप अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं और साथ में गायत्री मंत्र का जाप करे।
तुलाः सप्ताह की शुरुआत में आपको को कोई अच्छी ख़बर या अच्छी आमदनी देखने और सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मकर राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 20 को शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगी। आप लोग़ थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से अच्छा साबित होगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। आपका काम अच्छा चलेगा। पार्टनरशिप में नया काम होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चन आ रही है वो इस समय दूर होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारी परेशनियां अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा। साथ में जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएग़ी। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें, बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल का मेष राशि में गोचर आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा लेकिन 21 से मंगल वृष राशि में गोचर करेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा लेकिन इस समय आपके साथ कुछ बुरा नहीं होगा, जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे और पॉज़िटिव रहे। कोई पुराने मसले कोई चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जायेगी। इस समय प्रिंटिंग, बुक, अनाज और ऑनलाइन कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शनिवार को बच कर चलें। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु मकर राशि में गोचर कर रहा है, साथ में गुरु के साथ शनि, बुध और 20 तक शुक्र भी मकर में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगलवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए कुछ जगह अच्छा और कुछ जगह ख़राब रहेगा। जेसे कि इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे शनि के साथ गुरु और बुध भी आपकी राशि में गोचर करेगा। इस सप्ताह आपको बहुत इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएंगे। इस समय शेर बाज़ार, लोहे, खाने-पीने और प्रिंटिंग के काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा।ख़र्चा ज़्यादा होने के योग है। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। यात्रा का योग है। नए वाहन लेने के योग है। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग हैं। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करे।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए एक ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा साथ में इस समय आपका स्वास्थ्य भी पहले से बहुत अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि मकर राशि में गुरु, बुध और शुक्र के साथ गोचर करेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको थोड़ा बहुत मानसिक कास्ट भी रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी भी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। इस समय प्रिंटिंग, शेर बाज़ार, होटेल और बुक के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के बहुत अच्छे योग है। इस समय नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा का योग है। नए वाहन लेने के योग भी बने हुए है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस समय जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलेगी साथ में जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएगी बस इस समय आप थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चले। आपके लिए मंगलवार और बुधवार बहुत अच्छे रहेंगे लेकिन शुक्रवार थोड़ा बच कर रहे। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा साथ में आपके रुके हुए काम बड़ी तेज़ी से बना शुरू हो जाएगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मकर राशि में शनि, बुध और 20 तक शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। इस समय अपना व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन आपको थोड़ा बहुत मानसिक कास्ट इस समय ज़रूर रहेगा। आपका मन भी विचलित रहेगा जिस कारण से आपको अपने शरीर में थोड़ा बहुत आलस बन रहेगा। लेकिन आप चिंता ना करे क्यूँकि आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक होगा बस इस समय जितना हो सके आपको पॉज़िटिव थिंकिंग के साथ इस समय आपको निकलना होगा। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ में इन सप्ताह आपको लोहे, बिजली, प्रॉपर्टी और प्रिंटिंग के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के भी बहुत अच्छे योग बने हुए है। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा योग है। रुके हुए पैसे भी इस समय निकलना शुरू हो जाएगा आप अपना प्रयास जारी रखे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है इस समय आपके ज़्यादा से ज़्यादा कम बहुत तेज़ी से बनना शुरू हो जाएगा। इस समय अपने लिए गुरुवार और शुक्रवार बहुत अच्छा रहेगा आपको शनिवार को जितना हो सके थोड़ा बच कर चलना है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। जिन लोगों को अपने घरवालों से बात में दिक़्क़तें आ रही थी या जिनके घर वाले नहीं मन रहे थे लव मैरिज के लिए अन घरवालों का इस समय माने के योग है इसलिए अपना प्रयास जारी रखे।
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com