मकर राशि में बन रहा षड्ग्रह योग… जानें, किसकी किस्मत का बदलेगा योग!

-9 से 11 फरवरी तक मकर राशि में गोचर कर रहे 6 ग्रह
-59 साल बाद बन रहा ज्योतिष शास्त्र में यह दुर्लभ योग
-ग्रहों की चाल का देश-दुनिया पर पड़ेगा दूरगामी असर
ज्योतिषी शिवम गोयल

इस सप्ताह 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच 6 बड़े ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार खगोलशास्त्र में ऐसा दुर्लभ योग 59 साल के बाद बन रहा है। 9 फरवरी की रात जब चंद्रमा का प्रवेश मकर राशि में होगा तो एक ऐसा महासंयोग बनेगा जो दुर्लभ और अद्भुत है। मेदिनी ज्योतिष में कहा गया है कि जब एक राशि में 5 या उससे अधिक ग्रह आकर युति करें तब देश-दुनिया में बड़े सामाजिक व भू-राजनीतिक बदलाव आते हैं।

यह भी पढ़ें- DELHI: निगम उपचुनाव में… तीन पूर्व विधायक मैदान में!

सूर्य, गुरु, शनि, चन्द्रमा, बुध तथा शुक्र आदि ग्रह जब एक राशि में आ जाएं तो युद्ध या बड़े जनांदोलन जैसी आपात स्थितियां बनने की आशंका रहती है। इससे पहले फरवरी महीने में ही 1962 में मकर राशि में 7 ग्रहों का संयोग बना था। इस संयोग का परिणामस्वरूप दो महाशक्तियों अमेरिका और तत्कालीन सोवियत रूस ‘क्यूबा मिसाइल’ संकट में उलझ गए थे। बड़े युद्ध के भय से वैश्विक राजनीति दो खेमों में बंट गई थी।

यह भी पढ़ें- नगर निगम में मुफलिसी का दौर… काठमांडू के टूर पर थे बीजेपी महापौर!

इसके बाद वर्ष 1979 के सितंबर महीने में सिंह राशि में 5 ग्रहों का योग बना था। तब ईरान में इस्लामिक क्रांति ने मुस्लिम जगत में उथल-पुथल मचा दी थी। इस दौरान अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में इस्लामिक आतंकवाद का प्रसार हुआ था। अभी वर्ष 2019 में 26 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य ग्रहण के समय 5 ग्रहों का योग बना था। इसके बाद कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी ने जो तबाही मचाई वह सभी के सामने है। 9 फरवरी को रात 08ः30 बजे से 12 फरवरी को प्रातः 02ः10 बजे तक मकर राशि में बन रहा षड्ग्रह योग फिर से देश और दुनिया में बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहा है।

यह भी पढ़ें- निगम उपचुनावः दो लोग ही जा सकते हैं पर्चा दाखिल करने

फरवरी के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा और सूर्य की स्तिथि बदल रही है। सूर्य 12 फरवरी को मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 8 से 9 फरवरी तक धनु राशि, 10 से 11 फरवरी तक मकर राशि और 12 से 14 फरवरी तक कुंभ राशि में गोचर करेगा। आप भी जानें कि इन ऐतिहासिक खगोलीय बदलावों का आपकी राशि पर क्या असर होगा?-

8 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक का राशिफल
मेषः सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। लेकिन इस सप्ताह आपको कुछ जगह थोड़ी सावधानी से चलना होगा, जैसे कि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा है। ये राशि परिवर्तन आपको अपने स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत दिक़्क़तें दे सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। साथ ही इस समय आपका खर्चे ज़्यादा होगे। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने। इस समय आपके जो नए काम शुरू होने में दिक़्क़तें आ रही थी वो सब अब दूर हो जाएंगी और आपका काम शुरू हो जाएगा। धीरे-धीरे रुके हुए पैसे आना भी शुरू जाएंग़े, लेकिन ग़ुस्से से नहीं थोड़ी समझदारी से चलें। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अवसर मिलेंगे। कोई पुराने व्यापार को नए तरीक़े से शुरू करने के भी योग हैं। ये समय ख़ास कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर वाले लोगों के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। इस समय जितने भी आप नए सॉफ्टवेयर, वेबसाइट लॉंच करेंगे उतना ही सफलता आप प्राप्त करेंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपको बहुत फलेगा। दोस्तों से दूर रह कर चलना होगा क्यूँकि इस समय आपके दोस्त आपको नुक़सान दे सकते है। सरकारी कामों में सालता मिलने के योग है। इस समय आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही कुछ बातें एसी होगी जो की आपके सही निर्णय लेने से एक दम सही हो जाएग़ा, और साथ ही घर के मसले भी ख़त्म हो जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है, आप लोग अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर शांति से चले। मंगलवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ रहेंगे। और शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

वृषः इस सप्ताह में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। जितनी मेहनत आप करोगे उतना फल आपको मिलेगा, क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मकर राशि में गोचर कर रहा होगा साथ में शुक्र के साथ शनि, सूर्य, बुध और गुरु के साथ गोचर करेगा। जो कि आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। इस समय आपको पार्टनरशिप से संबंधित नए काम शुरू करने के अवसर बहुत मिलेंगे। आपको संतान सुख मिलेगा वही शेयर बाज़ार में निवेश करके सट्टे में पैसे कमा सकते हो, साथ ही इस समय आपका व्यापार भी दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रखेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। साथ में आप इस सप्ताह कुछ निवेश भी अच्छी जगह करोगे। नया काम शुरू होने के योग बने हुए है। इस समय आप अपने काम में पूरा व्यस्त रहेंगे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। साथ में रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक सा रहेगा, क्यूँकि इस समय थोड़ी बहुत पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस समय आपको जो मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय के साथ दूर होना शुरू हो जाएगा। व्यापार में छोटी मोटी परेशानी चल रही वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस समय आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और भी बढ़़ा सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय जो नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। आप लोगों की नौकरी पर कोई आँच नहीं आएग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आप लोग जितना हो सके मंगलवार को घर पर ही रहे। बुधवार और गुरुवार आपके लिए बड़े ही शुभ रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को दही या दूध का दान करें।

यह भी पढ़ें- निगम उपचुनावः साख का सवाल… उम्मीदवार नहीं दल लड़ेंगे चुनाव

मिथुनः सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मकर राशि में गोचर करेगा। बुध के साथ गुरु, शनि, शुक्र और 12 तक सूर्य भी मकर में गोचर करेगा। इस समय आपको सरकारी, सोशल मीडिया और लोहे के काम में सफलता मिलने के योग हैं। साथ में इस समय आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा और उसके साथ ही समाज में मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा। अगर आप किसी पार्टनरशिप वाले काम में निवेश करके कोई नया काम शुरू करेंगे तो आपको इस काम में पूरी सफलता मिलने के योग है। इस समय पार्टनरशिप वाले कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही इस समय आपको मेहनत बहुत करनी होगी, क्यूँकि इस समय आप जितनी मेहनत और समझदारी से आप अपने व्यापार को बढ़ने में जितनी मेहनत करोगे, नौकरी को अच्छी करने में कोशिश करोगे उतना फल आपको मिलेगा। इस समय आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाएगी। जिन नौकरी वालों की कोई पैसे फँसे हुए है तो इस समय वो वापिस आने के योग है। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएगा। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे है। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग है। रुके हुए पैसे आने के भी योग है। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन रहोगे। गुरुवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए धनु राशि में गोचर करेगा, दो दिन मकर राशि में और तीन दिन के लिए कुंभ में गोचर करेगा। इसका ये अर्थ है की ये समय नौकरी वाले, अनाज और पार्टनरशिप वाले काम के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपको पार्टनरशिप में नए काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलना होगा। आपका काम काफ़ी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार निवेश भी करेंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नए वाहन लेने के योग है। पेट से संबंधित कोई परेशनियाँ चलेगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम आपके बनना शुरू हो जाएगा। लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाईगा। नौकरी वालों का ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको इस समय जो भी अड़चनें आ रही है, वो इस सप्ताह दूर हो जाएगी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके शनिवार को बिलकुल भी घर से ना निकले, सोमवार और मंगलवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को दूध और दही का दान करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य मकर में बुध, गुरु, शनि और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। लेकिन 12 को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेगा। इस समय आप जितना शांति और धैर्य से चलेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कोई भी लापरवाही से काम ना करे। आपको स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा साथ ही व्यापार में भी आपको थोड़ी बहुत दिक़्क़तें आतीं रहेगी। इस समय आपको मानसिक कष्ट भी रहेगा लेकिन 12 को जब सूर्य कुंभ में गोचर करेगा तब आपका मानसिक कास्ट और स्वास्थ्य भी अच्छा हो जाएगा। निवेश के लिए बहुत अच्छे योग है। आपकी आमदनी ठीक ठाक रहेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां भी चलेंगी। इस सप्ताह आपको ग़ुस्सा बहुत आएगा, जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चले। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन काम से संबंधित आप फँस भी सकते है इसलिए एक बार शांत होकर चले।लेकिन कुंभ में गोचर करने के बाद आपका व्यापार और मन दोनो अच्छे रहेगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शुक्रवार और शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार आपके लिए शुभ है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
कन्याः ये सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। ग्रहों की स्तिथि सामान्य होने से ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपको अपने काम पूरे करने में जो भी रुकावटें आ रही थी इस सप्ताह आपकी सारी रुकावटें ख़त्म होने के योग है। साथ में इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपका व्यापार सही पटरी आना शुरू जो जाएगा। क्यूँकि आपका राशि स्वामी बुध मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चल रहा होगा लेकिन जिन लोगों के काम में दिक़्क़तें या रूकावटें आ रही है वो अब सब रुकावटें दूर हो जाएगी। नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे अच्छे अवसर मिलेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार सुनने को मिल सकता है। निवेश के बहुत अच्छे योग है। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। बुक, अनाज, मशीनरी, फ़ैक्टरी के कमो में अच्छी सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपकी ज़्यादा दर सारी दिक़्क़तें और तकलीफ़ें ख़त्म और दूर होने के पूरे पूरे योग बने हुए है। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन अब हो जाएगा। लव लाइफ़ के लिए ये समय बहुत अच्छा है। इस सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए बहुत शुभ रहेंगे, शनिवार जितना हो सके बच कर चले।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। सप्ताह के शुरुआत में आपको को कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है साथ ही इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मकर राशि में बुध, गुरु, शनि और सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है उनका काम भी अब चलना शुरू हो जाएगा। इस समय व्यापारियों को काम अच्छा मिलेगा, इस समय आप अपने काम में पूरे व्यस्त रहोगे। जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगा, और आप लोगों के पास काम आना भी शुरू हो जाएगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा और साथ ही शांति से सोच कर आगे चलना होगा, क्यूँकि आपका ग़ुस्सा और ईगो आपको बहुत नुक़सान दे सकती है। क्यूँकि इस समय आपके दुश्मन भी आपको पूरा नीचा करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन इस समय आप जितना समझदारी से चलो उतना आपके लिया अच्छा होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से काफ़ी अच्छा रहेगा। निवेश के बहुत अच्छे योग हैं। आपका काम अच्छा चलेगा। पार्टनरशिप में नए काम होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चनें आ रही है वो इस समय दूर होने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। दोस्ती यारी और बहुत अच्छी होगी। रुके काम भी बनना शुरू हो जाऐंगे। इस समय आप लोग़ो की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारे परेशनियां अब धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा साथ जिन लोग़ो नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएगी। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले, शुक्रवार और रविवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक होना शुरू हो जाएगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा साथ ही इस समय आप अपने व्यापार, घर में,नई प्रॉपर्टी लेने में और पुरानी प्रॉपर्टी को क़ैसे बेचें इसी सोच में पूरे व्यस्त रहेंगे। इस समय मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा होगा, साथ ही शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है। आपके लिए कुछ चीज़ों में बड़ा ही शुभ साबित होगा। ज़ेसे की नए काम शुरू करने में या नई प्रॉपर्टी लेने में, इस समय आपकी आमदनी कम और खर्चे और निवेश ज़्यादा होगे। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। घर में जो भी मनमुटाव चल रहा है वो धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगा। कोई भी कोर्ट-कचरी के मसले चल रहे है वो इस समय दूर होने के योग है। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियाँ चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा। कोई पुराने मसले कोई चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने दूर हो जायेंगी। आपको अपने ग़ुस्सा में नियंत्रण रख के चलना होगा। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शुक्रवार को बच कर चलें। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः ग़रीबों को लाल वस्त्र का धन करे।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु मकर राशि में सूर्य, बुध, शनि और शुक्र में गोचर कर रहा होगा। साथ में शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर है, जो कि आपके लिए अच्छी है। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ये सप्ताह एक तो प्रोफेशनल लोगों के लिए और पार्टनरशिप वाले लोगों के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। इस समय पार्टनरशिप वाले कामो को नई योजना के साथ काम शुरू करने का मौका है। इस समय आपको काम शुरू करने के लिए बहुत से अच्छे-अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नए काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेग़े। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यार में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बने में लगे रहोगे। और इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग है। नए वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चले। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करे।
मकरः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी, क्यूँकि आपका राशि स्वामी शनि मकर राशि में गुरु, सूर्य, बुध और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा । इस समय जितना हो सके आपको पॉज़िटिव थिंकिंग के साथ चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना शुरू हो जाएगा, साथ ही आपका मन भी ख़ुश रहेगा। आप सब अपने काम में फिर से व्यस्त होना शुरू हो जाएगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा ही लेकिन इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय लेने के बारे में सोचना पड़ सकता है, जसे की नए प्रॉपर्टी बनाने के और लेने के लिए उससे ढूँढना, कुछ अपने व्यापार को कैसें आगे लेकर जाए इस बारे में सोचना और भी अन्य बाटों पर विचार करके निर्णय लेना पड़ सकता है। इस समय आप अपने घर या दुकान पर कंस्ट्रक्शन करने के योग बने रहे है। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन थोड़ा सम्भाल कर कोई भी ग़लत निर्णय आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकता है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने आप दूर होना शुरू हो जाएगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे है। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय समझ आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग हैं। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभ फलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः मंगलवार और शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। ग्रहों की स्तिथि सामान्य होने से ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा रहेगा साथ में आपका व्यापार भी सही चलना शुरू हो जाएगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि मकर राशि में गुरु, बुध,सूर्य और शुक्र के साथ गोचर करेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य तो पहले से अच्छा रहना शुरू हो जाएगा साथ में इस समय आपका मानसिक कास्ट भी धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा साथ में जिन लोगों के काम रुके हुए है वो अब इस समय काम पूरे होने के योग है। निवेश के बहुत अच्छे योग बने हुए है। यात्रा के योग बने हुए है। अनाज, कपड़े, प्रिंटिंग और शेर बाज़ार के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय किया हुआ निवेश और नया काम आपके लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समज आऐगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रखकर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाइग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका मन बहुत ख़ुश रहेगा। और साथ में आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। जो भी छोटी मोटी दिक़्क़तें आ रही थी वो सब दिक़्क़तें अब ख़त्म हो जाएगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मकर राशि में शनि, बुध, शुक्र और सूर्य के साथ गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा और साथ में पिछले कुछ समय से आपको अपने व्यापार में जो भी दिक़्क़तें आ रही है और किसी वजह से आपके काम पूरे नहीं हो पा रहे है वो अब इस समय काम भी पूरे होगा और दिक़्क़तें भी दूर हो जाएगी। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा भी बराबर रहेगा। निवेश के बहुत अच्छे योग बने हुए है। इस समय आपका स्वास्थ्य भी बिलकुल ठीक रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जिस किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है वो सारे मनमुटाव इस समय दूर हो जाएगा। अनाज, लोहे, सोना-चाँदी और मशीनरी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है लेकिन इस समय आप थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चले क्यूँकि आपका ग़ुस्से बहुत से बने हुए काम को बिगड़ सकता है। समाज में मान-समान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। इस समय आपको अपनी नौकरी में हो भी दिक़्क़तें आ रही वो दिक़्क़तें इस समय दूर होने के योग है। साथ में जो नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी मिल जाएगी। और जिनका प्रमोशन रुका हुआ है उनका प्रमोशन अब इस समय होने के पूरे योग बने हुए है। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा बस शनिवार थोड़ा बच कर चले। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com