-28 नवंबर को बुध कर चुके वृश्चिक राशि में गोचर


दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में चंद्रमा 30 नवंबर से 01 दिसंबर तक वृष राशि में, 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक मिथुन राशि और 5 से 6 दिसंबर तक कर्क राशि में गोचर करेगा। इससे पहले 20 नवंबर को गुरू अपना राशि परिवर्तन करते हुए शनि के साथ मकर राशि में जाकर गोचर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सरकार ने कसा ओला-ऊबर कंपनियों पर शिकंजा
दूसरी ओर बुद्धि ,बौद्धिकता ,विद्या, लेखन शक्ति, पत्रकारिता, साहित्य आदि के कारक ग्रहों के राजकुमार चंद्र पुत्र बुध 28 नवंबर की सुबह 7 बजे तुला राशि की यात्रा पूरी करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 17 दिसंबर दोपहर 11 बजकर 35 मिनट तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है ये बुध को अपना शत्रु मानते हैं। अतः इस राशि में बुध बहुत सहज नहीं रहेंगे। इसलिए पृथ्वी वासियों को इनके गोचर का अप्रत्याशित परिणाम मिलने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में बुध देवताओं का संदेशवाहक है। ज्योतिष के मुताबिक बुध ग्रह राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। बुध सबसे ज्यादा सूर्य का निकटतम ग्रह है।
बुध के उपायः
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबुत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। ऐसा भी माना जाता है कि बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करें। बुधवार को कन्या पूजन करके हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप भी जानें कि इस सप्ताह कैसी रहेगी आपके सितारों की चाल?
यह भी पढ़ें- चिराग को मिली बगावत की सजा… राज्यसभा में पिता की विरासत से पत्ता साफ
30 नवंबर से 6 दिसंबर 2020 तक का राशिफल।
मेषः ये सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। जैसे कि नए काम के बारे में सोचना, अपने व्यापार में कुछ बदलाव करना, घर में कुछ करना और सामाजिक कार्य में रुचि देखना। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। साथ में शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अवसर मिलेंगे साथ में इस समय आपको विदेश से भी व्यापार शुरू करने के लिए अवसर मिल सकते है। इस समय किया हुआ निवेश आपको बहुत फलेगा। दोस्तों से दूर रह कर चलना होगा क्यूँकि इस समय आपके दोस्त आपको नुक़सान दे सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही कुछ बातें एसी होंगी जो आपके निर्णय से एक दम सही हो जाएंग़ी। घर के मसले भी ख़त्म हो जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है, आप लोग अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर शांति से चले। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। मंगलवार और गुरुवार आपके लिए शुभ रहेंगे। और शनिवार को जितना हो सके बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को लाल गुड़ का दान करें।
यह भी पढ़ें- NORTH DMC: अब होटलों के बिल पर बवाल… अधिकारियों ने बताई एक बिल की तीन अलग रकम!
वृषः सप्ताह की शुरुआत मज़ेदार रहेगी। इस समय आपका मान, दिमाग़ सब ख़ुश रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र तुला में गोचर करेगा। ये आपके लिए बहुत शुभ है। जहां शुक्र आपके पत्नी घर और व्यापार घर में गोचर करके प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग बनाएगा साथ ही इस समय आपका व्यापार भी दिन प्रतिदिन और बढ़ेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रखेगा। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। साथ में रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इस समय आपको जो मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय दूर होना शुरू हो जाएंगे। व्यापार में छोटी मोटी परेशानी चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस समय आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और भी बढ़ा सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय जो नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएंगी। आप लोगों की नौकरी पर कोई आँच नहीं आएग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आप लोग जितना हो सके गुरुवार को घर रहें, घर से ना निकले, मंगलवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ रहेगा।
उपायः ग़रीबों को केले का दान करें।
यह भी पढ़ें- DELHI: एलएनजेपी अस्पताल में ‘‘मुन्ना भाई’’ कर रहा था इलाज
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा साथ ही सूर्य भी बुध के साथ वृश्चिक में गोचर कर रहा होगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। इस समय आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। साथ में आपका कोई काम रुका हुआ है तो इस समय पूरा हो जाएग़ी। व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये-नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। बुधवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः ग़रीबों को अन का दान करें।
यह भी पढ़ें- करोलबाग में अवैध निर्माण की बहार… निगम अधिकारियों को हादसे का इंतजार!
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन वृष, तीन दिन मिथुन राशि में और दो दिन कर्क राशि में गोचर करेगा। ये समय व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका काम अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार में निवेश भी करेंगे। नया वाहन लेने के योग है। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम अभी थोड़ा और रुकेगा लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों का ये समय अच्छा रहेगा। आप अपना काम करते रहे आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके शनिवार को बिलकुल भी घर से ना निकलें, सोमवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा है। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय की हुई मेहनत और निवेश आपके बहुत काम आएगा। आपकी आमदनी बहुत अच्छी होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक कष्ट जो भी चल रहा है वो इस समय अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। नया वाहन लेने के योग हैं। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगाड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको गुरुवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको संतान की प्राप्ति के बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं।शुभ काम में जो भी दिक़्क़तें आ रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः सप्ताह की शुरुआत में आपको को कोई अच्छी ख़बर या अच्छी आमदनी देखने और सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगी। आप लोग़ थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से अच्छा साबित होगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। आपका काम अच्छा चलेगा। पार्टनरशिप में नया काम होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चन आ रही है वो इस समय दूर होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारी परेशनियां अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा। साथ में जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएग़ी। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें, बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल का मीन राशि में परिवर्तन आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा लेकिन इस समय आपके साथ कुछ बुरा नहीं होगा, जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे और पॉज़िटिव रहे। कोई पुराने मसले कोई चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जायेगी। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शनिवार को बच कर चलें। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु मकर राशि में गोचर कर रहा है, साथ में गुरु के साथ शनि भी मकर में गोचर के रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगलवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए कुछ जगह अच्छा और कुछ जगह ख़राब रहेगा। जेसे कि इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे शनि के साथ गुरु भी आपकी राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन थोड़ा संभाल कर कोई भी ग़लती आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकती है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे हैं। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपको अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। दांतो और हड्डियों के दर्द से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग हैं। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः मंगलवार-शनिवार अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः सप्ताह की शुरुआत धीमी होकर अच्छी रहेगी। इस समय शनि भी मार्गी होकर आपके घर पर गोचर कर रहा होगा। इसका अर्थ ये है कि इस समय अगर आपको अपने स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक़्क़त आ रही है तो इस समय सारी दिक़्क़तें आपकी ख़त्म हो जाएगी लेकिन इस सप्ताह आपको आलस और मानसिक कष्ट काफ़ी रहा सकता है, इसलिए कुछ भी हो आलस और मानसिक कष्ट को आप अपने ऊपर हावी ना होने दें। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इसलिए सोच विचार कर निवेश ज़रूर करे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। साथ ही आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे, इस समय किया हुआ निवेश और नया काम आपके लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समज आऐगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रखकर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाइग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः सप्ताह की शुरुआत बहुत मज़ेदार रहेगी। इस समय मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहा होगा वो आपके लिए शुभकारी रहेगा इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होने से ये समय आपका अच्छा रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश कर सकते हो। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए भी बहुत से अवसर मिलेगा। साथ ही साझेदारी में किया हुआ काम आपके लिए बहुत शुभकारी रहेगा। सरकारी कमो में सफलता मिलने के योग है। घर में टूट फुट सही कराने में लेगा रहोगे। कोई ख़ुशी का समाचार मिलने के योग है। और पुरानी दोस्ती यार भी वापिस आने के योग है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियाँ हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्टनरशिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ो के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी। आप लोग़ो को मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और शनिवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः- मंदिर में केले का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com