-मेयर जय प्रकाश ने लिया निगम बोध घाट का जायजा
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि कोरोना से मृत्यु के कारण शवों की संख्या को देखते हुए निगम बोध घाट पर दाह संस्कार की व्यवस्था की गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अंतिम संस्कार के लिए कुल 104 में से 52 लकड़ी की चिताओं को और 3 सीएनजी भट्टियों को चिन्हित किया हुआ है। महापौर ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विभिन्न श्मशान घाटो/ स्थानों पर मार्च 2020 से 23 नवंबर 2020 तक कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध 4545 शवों का अंतिम संस्कार किया है।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का कमालः 25 रुपये के पेट्रोल पर 52 रूपये का टैक्स
महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अन्य दोनों निगमों से उनके क्षेत्र के अस्पतालों से संबद्ध श्मशान घाटों पर शवों को ले जाने के की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने ने कोविड अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को भी एक अंतराल पर शव को श्मशान घाटो पर भेजने के निर्देश दिए है ताकि एक साथ एक समय पर श्मशान घाट पर भीड़ न हो।
यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगेः ‘बंगाली बालाओं’ और ‘एमएसजे’ के जरिए रची थी राजधानी को जलाने की साजिश
महापौर ने नागरिकों से अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाटो पर कम संख्या में आने की अपील की है ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद मिले और कोरोना संक्रमण ना फैले। महापौर ने यह भी कहा कि यमुना नदी के किनारे शव दाह संस्कार के लिए 13 स्थान उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग निगम बोध घाट पर शवों की संख्या में वृद्धि के समय किया जा सकता है।
महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अतिरिक्त सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निगम बोध घाट पर शव को कंधा देने वाले 4 व्यक्तियों को पीपीई किट उपलब्ध कराएं है।