लार्वा खाने वाली गम्बूजिया मछलियों को पानी में छोड़ा

-महापौर जय प्रकाश, स्थायी समिति अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी रहे मौजूद

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने मंगलवार की सुबह पूसा इंस्टिट्यूट के जलाशय संख्या 7 बी में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लिये उत्तरदायी मच्छरों का लार्वा खाने वाली लगभग 600 गम्बूजिया मछलियों को पानी में छोड़ा। ताकि मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से नागरिकों को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- जानें, किसके लिए मंगलकारी होगा शुक्र का नीच भंग राजयोग?

इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, मलेरिया समिति की अध्यक्षा उर्मिला चौधरी, करोल बाग वार्ड समिति के अध्यक्ष तेजराम फौर और निगम पार्षद परमजीत सिंह राणा और निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर जय प्रकाश ने कहा कि डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज पूसा के जलाशय में गम्बूजिया मछलियां छोड़ी गयी हैं।

यह भी पढ़ें- कोर्ट में पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद, पक्षकारों को नोटिस

उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है इसलिए अपनी ओर से सभी प्रयास किये जा रहे हैं। किंतु इसकी सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं। क्योंकि डेंगू ,मलेरिया एवं चिकनगुनिया के लिए उत्तरदायी एडीज़ मच्छर अधिकतर घरों के अंदर व उनके आसपास उत्पन्न होता है।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ डीएमसीः प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ 38.43 लाख के चालान

मलेरिया समिति की अध्यक्षा उर्मिला चौधरी ने बताया की निगम ने 1,02,87,282 घरो की जांच करने के साथ 4,53,849 जगह पर मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया है। इस के साथ ही 51,517 घरो में मच्छरो के लार्वा पाए गए और 36,338 को नोटिस दिए गए है। इसके साथ ही 3,299 के चालान भी किए गए है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम निरंतर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है।