-जोरों पर अवैध निर्माण, पीछे की ओर बनाए दो नये दरवाजे
-तिरपाल टांगकर किया जा रहा बिल्डिंग में अवैध निर्माण
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस क्षेत्र में बिल्डर माफिया का राज कायम है। एक मंजिल में बनी संपत्तियों (कोठियों) को तोड़कर बहुमंजिला फ्लैट खड़े किये जा रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन संपत्तियों में हो रहे अवैध निर्माण की खबर सभी विभागों को है, फिर भी इन्हें गिराया नहीं जा रहा है। इससे भी बड़ी बात तो यह है कि अवैध निर्माण के जरिये सरकारी पार्कों पर कब्जा करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- राज निवास के पास बिल्डर माफिया का राज
इसी तरह का एक मामला सिविल लाइंस के अलीपुर रोड स्थित राज निवास मार्ग पर स्थित संपत्ति संख्या 6/1 में सामने आया है। इस संपत्ति में अवैध 300 गुना से ज्यादा अवैध निर्माण किया जा चुका है। खास बात है कि जिस संपत्ति में अवैध निर्माण किया जा रहा है उसके पीछे एक सरकारी पार्क है। इस निर्माण के जरिए इस पार्क पर की कब्जा करने की कवायद शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- CITY & SP ZONE: तीन बड़े नेताओं का इलाका बना अवैध निर्माण का अड्डा
इस संपत्ति में पहले केवल आगे की ओर ही मुख्य गेट था। लेकिन अब अवैध निर्माण के दौरान ही इस संपत्ति में पीछे के पार्क की ओर दो गेट बना दिये गए हैं। ताकि अवैध तरीके से पार्क का भी व्यक्तिगत उपयोग किया जा सके। गौरतलब है कि इस संपत्ति में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने एक बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बाद एक बार फिर इस संपत्ति में अवैध निर्माण शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय नेताओं के संरक्षण में बिल्डर माफिया यह काम कर रहा है।