-14 सितंबर से 20 सितंबर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल


ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, संतान एवं वृद्धि का कारक माना जाता है। इस समय गुरु वक्री अवस्था में हैं जो कि 13 सितंबर को अपनी स्वराशि धनु में मार्गी हो चुके हैं। उनका धनु राशि में मार्गी होना कई राशियों के बेहद शुभ परिणामकारी होगा। इसके साथ ही इसी सप्ताह में सूर्य ग्रह कन्या राशि में गोचर करेगा। सूर्य का यह राशि परिवतर्न 16 सितंबर से होगा। साथ ही सितंबर के इस तीसरे सप्ताह में चंद्रमा 14 से 16 सितंबर तक कर्क राशि में और 17 से 18 सितंबर तक सिंह राशि और 19 से 20 सितंबर तक कन्या राशि में गोचर करेगा। आईये जानते हैं कि सूर्य और गुरू के इस स्थान परिवर्तन से कैसी रहेगी आपके सितारों की चाल?
यह भी पढ़ें- CONGRESS: राहुल का रास्ता साफ… वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी से छुट्टी
14 से 20 सितंबर 2020 तक का राशिफल
मेषः इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपके कुछ महत्वपूर्ण काम जो रुके हुए है, वो काम इस सप्ताह पूरे होने के योग हैं। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल आपकी राशि मेष राशि में गोचर कर रहा है। साथ ही शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर है। इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय वो दूर हो जाएगी। इस सप्ताह आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अवसर मिलेंगे। कोई व्यापार के सौदे रुके हुए हैं तो वो इस समय पूरे होने के योग हैं। रुके हुए पैसा आना भी शुरू हो जाएगा। इस समय किया हुआ निवेश आपको बहुत फलेगा। दोस्तों से दूर रह कर चलना होगा क्यूँकि इस समय आपके दोस्त आपको नुक़सान दे सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही कुछ बातें ऐसी होगी जो कि आपके सही निर्णय लेने से एक दम सही हो जाएग़ा, और साथ ही घर के मसले भी ख़त्म हो जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है, आप लोग अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर शांति से चले। मंगलवार और गुरुवार आपके लिए शुभ रहेंगे। और शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः ग़रीबों को लाल गुड़ का दान करें।
यह भी पढ़ें- योगी की पुलिस ने तोड़ी माफिया की कमर… मुख्तार अंसारी के करोड़ों के अवैध धंधे बंद
वृषः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। एक जगह जहां शुक्र आपके सुख घर में गोचर करके प्रॉपर्टी लेने और बिकने का योग बनेगा साथ ही इस समय आपका व्यापार भी दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रखेगा। नया काम शुरू होने के योग बने हुए है। इस समय आप अपने काम में पूरा व्यस्त रहेंगे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। साथ में रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इस समय आपको जो मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय दूर होना शुरू हो जाएगा। व्यापार में छोटी मोटी परेशानी चल रही वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस समय आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और भी बढ़ा सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय जो नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। आप लोगों की नौकरी पर कोई आँच नहीं आएग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आप लोग जितना हो सके शनिवार को घर पर ही रहे। घर से ना निकले, मंगलवार और शुक्रवार आपके लिए बड़े ही शुभ रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को दही या दुध का दान करें।
यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस ने फिर पढ़ा गायत्री मंत्र… 25 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में, पढ़ें कारनामों की कहानी
मिथुनः सप्ताह की शुरुआत बड़ी ही मज़ेदार रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी बुध कन्या राशि में गोचर करेगा, साथ ही 16 सितंबर को जब सूर्य आपकी राशि में गोचर करेगा तब आपको सरकारी और सोशल मीडिया के काम में सफलता मिलने के योग हैं। साथ में इस समय आपका हर जगह मान-सम्मान और बढ़ेगा लेकिन जब सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा तब आपको थोड़ी बहुत हड्डियों और दांतां से संबंधित समस्या हो सकती है। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही इस समय आपको मेहनत बहुत करनी होगी, क्यूँकि इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। इस समय आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाएंगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फँसे हुए है तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे है। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। गुरुवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।
यह भी पढ़ें- ज्वैलरी शोरूम में डकैती लाइव… 40 सैकेंड में लूटा 40 लाख का सोना
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा तीन दिन के लिए आपकी राशि में गोचर करेगा, दो दिन सिंह राशि में और दो दिन कन्या में गोचर करेगा। इसका ये अर्थ है कि ये समय अनाज के काम के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। आपका काम काफ़ी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार निवेश भी करेंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नया वाहन लेने के योग हैं। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम आपके बनना शुरू हो जाएगा। लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएगा। नौकरी वालों का ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको इस समय जो भी अड़चनें आ रही है, वो इस सप्ताह दूर हो जाएंगी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके मंगलवार को बिलकुल भी घर से ना निकलें, सोमवार और बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के नक्शेकदम पर आम आदमी पार्टी… नगर निगमों को कमजोर कर रहे दोनों!
सिंहः सप्ताह की शुरुआत ज़्यादा अच्छी नहीं रहेगी। इस समय सूर्य सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा, लेकिन जब सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में आएगा, तब आपको स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। साथ ही व्यापार में भी आपको थोड़ी बहुत दिक़्क़तें आतीं रहेगी। इस समय आपको मानसिक कष्ट भी रहेगा। जल्दी से किसी भी चीज़ में निवेश ना करें। आपकी आमदनी ठीक ठाक रहेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां भी चलेंगी। इस सप्ताह आपको ग़ुस्सा बहुत आएगा, जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चले। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन काम से संबंधित आप फंस भी सकते हैं इसलिए एक बार शांत होकर चले। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको गुरुवार और शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अति शुभ रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध आपकी राशि में गोचर कर रहा होगा। और साथ में सूर्य भी 16 सितंबर से आपकी राशि में गोचर करेगा जो कि आपके लिए अच्छा रहेगा और साथ में आपके दुशमन घर में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको संतान की प्राप्ति के बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा, साथ में इस समय आपको आलस और ग़ुस्सा दोनो बहुत अधिक आएगा। इसलिए ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे और आलस को जितना हो सके काम करे। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नई योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में आपको कोई अच्छी ख़बर या अच्छी आमदनी देखने और सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो जाएगा, और आप लोगों के पास काम आना भी शुरू हो जाएगा। इस समय आपको थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा और साथ ही शांति से सोच कर आगे चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से काफ़ी अच्छा रहेगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। आपका काम अच्छा चलेगा। पार्टनरशिप में नए काम होने के योग हैं। जिन लोग़ो की शादी में अड़चनें आ रही हैं वो इस समय दूर होने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। दोस्ती यारी और बहुत अच्छी होगी। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगे। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारे परेशनियां अब धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा साथही जिन लोग़ों नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएगी। शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चले, मंगलवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अति शुभ रहेगा। इस समय मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा होगा, साथ ही शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है। आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। घर में जो भी मनमुटाव चल रहा है वो इस समय दूर हो जाएगा। कोई भी कोर्ट-कचहरी के मसले चल रहे हैं वो इस समय दूर होने के योग हैं। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंगी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चलें। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा। कोई पुराने मसले चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग हैं। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने दूर हो जायेंगी। आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग हैं। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शनिवार को बच कर चले। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए ज़्यादातर सामान्य रहेगा, क्यूँकि ग्रहों की स्थिति सामान्य है। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेग़े। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सालता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बने में लगे रहोगे। और इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाऐंगे। निवेश के अच्छे योग है। नया वाहन लेने के योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चले। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आलस भरी होगी, लेकिन धीरे-धीरे आलस दूर हो जाएगा, और आप सब अपने काम में फिर से व्यस्त होना शुरू हो जाएगे। जेसे की इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे और उसके साथ शुक्र की दृष्टि भी आपकी राशि रहेंगी। इसका ये अर्थ है कि इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा ही लेकिन इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय लेने के बारे में सोचना पड़ सकता है। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएगा। लेकिन थोड़ा सम्भाल कर कोई भी ग़लत निर्णय आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकता है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे हैं। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय समझ आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपको अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। दाँतो और हड्डियों के दर्द से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। पुराने कोई भी मसला, केस ख़त्म केसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा साथ में कुछ शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होगी। इसका अर्थ ये है कि आपका व्यापार अच्छा रहेगा। लेकिन जो भी आपकी पेट और पैर से संबंधित परेशानी चल रही है वो अब दूर होना शुरू हो जाएग़ी। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव भी दूर होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी लेने के बहुत अच्छे योग बने हुए है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चले। सोमवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः मंगलवार को चने और केले का दान करें।
मीनः सप्ताह की शुरुआत मेहनत के साथ रहेगी। जैसे कि इस समय आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। क्यूँकि शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर होगी। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और आगे बढ़ा भी सकते हो। साथ में आपको इस सप्ताह अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के किए बहुत से अवसर मिलेगा। और पुरानी दोस्ती यार भी वापिस आने के योग है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियां हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्टनरशिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ो के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आँच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी। आप लोग़ो को शनिवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः- मंदिर में केले का दान करें।
ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8