धरना पॉलिटिक्स से दिल्ली वालों व निगम कर्मियों को मूर्ख बना रहे बीजेपी-आप!

-दिल्ली की जनता और कर्मचारियों को मूर्ख बना रहे हैं बीजेपी और आप नेताः मुकेश गोयल
-वेतन दिलाने के बजाय एक दूसरे के खिलाफ धरना की राजनीति कर रहे बीजेपी-आपः मुकेश गोयल

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता और वरिष्ठ निगम पार्षद श्री मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार की सत्ता में बैठे आम आदमी पार्टी और नगर निगम की सत्ता में बैठे भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली की जनता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को मिलकर मूर्ख बना रहे हैं। दोनों पार्टियां कर्मचारियों के वेतन का मसला सुलझाने के बजाय एक दूसरे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP अध्यक्ष को भारी पड़ा निगम कर्मियों का समर्थन… कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन

श्री मुकेश गोयल ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन की चिंता दोनों में से किसी को नहीं है। आप की दिल्ली सरकार और बीजेपी के नगर निगम दोनों पर वेतन देने की जिम्मेदारी है। लेकिन वेतन की समस्या सुलझाने के प्रयास करने के बजाय सोमवार को एक पार्टी ने दिल्ली सचिवालय तो दूसरी पार्टी ने सिविक सेंटर पर धरना दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही दलों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को अपने प्रदर्शन में शामिल करने की कोशिश की। लेकिन अपनी मेहनत की सेलरी मांग रहे कर्मचारी वेतन की राजनीति कर रहे बीजेपी और आप के साथ खड़े नहीं हुए।

यह भी पढ़ेंः- अमानतुल्ला खान पर भ्रष्टाचार का आरोप… लोकायुक्त के दरबार में पहुंचा मामला

कांग्रेस दल के नेता श्री मुकेश गोयल ने कहा कि दोनों पार्टियां चाहें तो वेतन की समस्या का समाधान 5 मिनट में निकाला जा सकता है। उन्होंने उत्तरी दिल्ली के महापौर और दिल्ली के मुख्यमंत्री से मांग की कि निगम के कर्मचारियों की आर्थिक हालत बहुत ज्यादा दयनीय हो गई है। अतः दोनों एक साथ बैठकर तुरंत समस्या का समाधान निकालें। दोनों पार्टियां जनता को मूर्ख बनाना बंद करें और कर्मचारियों का वेतन तुरंत दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः- MAHARASHTRA: में बयानों का तूफान…. ‘‘घुटने टेक तैमूर… करीना’’…संजय राउत को बताया ‘‘वर्णशंकर’’

श्री मुकेश गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में दिल्ली में डेंगू और कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि नगर निगम के कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर चले गए तो दिल्ली की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाएगी। अतः आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ही राजनीति को छोड़कर नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन तुरंत जारी कराएं।