-24 अगस्त से 30 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल


अगस्त के अंतिम सप्ताह में सूर्य षष्ठी, ललिता षष्ठि और संतान सप्तमी, अपराजिता सप्तमी, राधाअष्टमी, परिवर्तिनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और पर्व पड़ रहे हैं। इस सप्ताह में चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 24 से 26 अगस्त तक कन्या राशि में और 27 से 30 अगस्त तक तुला राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही इस सप्ताह बुधादित्य योग भी बना हुआ है। बुधादित्य योग कई राशियों वाले जातको ंको विशेष फलदायक रहेगा। जानें चंद्रमा की चाल से अपनी राशियों का हालः-
24 अगस्त से 30 अगस्त 2020 तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल आपकी राशि मेष में गोचर कर रहा है। साथ ही चंद्रमा, सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय वो दूर हो जाएग़ी। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। साथ में इस समय आपके सारे काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बहुत अधिक होगा। इस समय आपमें हिम्मत भी पूरी रहेगी। जो भी अड़चनें आ रही हैं वो इस समय ख़त्म हो जाएंग़ी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले कामों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है। रुके हुए काम धीरे-धीरे से बनने के योग है। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही हैं तो वो सब रूकावटें दूर हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। मंगलवार, गुरुवार आपके लिए शुभ रहेगा। और शनिवार को जितना हो सके बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ेंः- UP: बीजेपी नेता छाप रहा था अरबों की NCERT की नकली किताबें
वृषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मिथुन राशि और शुक्र के साथ राहु भी मिथुन में गोचर कर रहा है। और साथ में शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर होगी। ये आपके लिए बहुत शुभ है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा करेगा लेकिन इस समय आपका मानसिक तनाव लगभग समाप्त हो चुका होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। व्यापार में छोटी मोटी परेशनियां और रूकावटें जो भी चल रही है वो इस समय दूर हो जाएंग़ी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रहेगा। जितना हो सके शांति से चलें। राहु के चलते इस समय आपको ग़ुस्सा बहुत आएगा इसलिए जितना हो सके आप अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग बन रहे है। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाएगा। निवेश के अच्छे योग है। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सोमवार को बच कर चलें और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छा दिन होगा।
उपायः मंदिर में लस्सी का दान करें।
यह भी पढ़ेंः- अशफाक के इश्क में अंधी शिखा ने अपने ही बेटे का करा दिया अपहरण
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए बड़ा ही मेहनत कराने वाला रहने वाला है। इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में गोचर कर रहा है। इसके चलते बुधादित्य योग भी की आपकी राशि पर शुभ दृष्टि रहेगी। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही इस समय आपको अपने भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। नौकरी वालों के ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जाएंग़ी। आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। कुछ लोग परेशान करेंगे लेकिन बाद में जीत आपकी होगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। इस समय आपको काम शुरू करने के लिए नये अवसर मिलेंगे। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। मंगलवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत नौकरी वालों के लिए अच्छी रहेगी। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी नयी योजना बनाओगे, इस समय अपनी योजना के काम पर लगने के योग है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा करने के योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। इस समय आपको कोई ख़ुश खबरी मिल सकती है। इस समय जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। साथ में जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है उनकी प्रमोशन इस समय होने के योग है। इस समय आपकी जो भी परेशानी चल रही है वो धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएग़ी। नया व्यापार पार्टनरशिप में शुरू करने के योग हैं। व्यापार, पारिवारिक या सांसारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय थोड़ी बहुत ख़त्म होने शुरू हो जाएग़ी। मन सही रहेगा। यात्रा का योग है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच में जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय दूर हो जाएंगे। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य और बुध सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ ही बुधादित्या योग का आपको पूरा लाभ मिलेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यांकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ है।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आया है। इस समय आपकी राशि का स्वामी बुध सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा। और साथ में आपके संतान घर में गोचर कर रहा होगा। साथ ही बुधादित्या योग का राजयोग भी आपकी राशि के लिए शुभ फलदायक रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा।इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा, साथ में इस समय आपको आलस और ग़ुस्सा डोनो बहुत अधिक आएगा। इसलिए ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे और आलस को जितना हो सके काम करे। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्तों के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चले। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ग्रहों की स्तिथि सामान्य होने से आपका ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मिथुन में गोचर कर रहा होगा। साथ ही अशुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। लेकिन इस समय आपको अपने शरीर का ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। मन विचलित रहेगा। इस समय आप में नेगेटिव वाइव्ज़ बहुत होगी। इस समय आप जो भी छोटी-मोटी परेशानियों से घिरे होगे अब वो परेशनियां धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाएंग़ी । मानसिक कष्ट रहेगा। नए व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे-अच्छे अवसर मिलेगा। निवेश के अच्छे योग है। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। आप गुरुवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। मंगल का मेष राशि में परिवर्तन आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश होंगे। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ों की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म हो जाएगा। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। साथ ही बुधादित्य योग का भी आपको शुभ फल मिलेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा है। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। प्रॉपर्टी लेने को बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट रहेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नई व्यापार शुरू होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मंगलवार को बच कर चले। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो जाएगा। नई व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। गुरुवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः तेल या काले तिल का दान करें और मंगलवार-शनिवार अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा साथ में कुछ अशुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होगी। साथ में बुधादित्य योग की शुभ दृष्टि भी आपकी राशि पर होगी। आपका कामकाज अच्छा रहेगा। लेकिन पेट और हड्डियों से संबंधित परेशानी चल रही है वो अब दूर होना शुरू हो जाएग़ी। निवेश के लिए अच्छा समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वस्थ धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव रहेगा। साथ में नया काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी लेने के बहुत अच्छे योग बने हुए है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ा बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चले। बुधवार और मंगलवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः मंगलवार को चने और केले का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए लगभग सामान्य रहेगा। इस समय आपकी राशि में मंगल निकल गया है और साथ में शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से आपका ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही फल आपको मिलेगा। आपके बहुत ज़रूरी काम बनना शुरू हो जाएंगे। साथ में आपमें पराक्रम भी पूरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही होना शुरू हो जाएगा। मन प्रसन्न रहेगा। नया व्यापार शुरू करने का अवसर मिलेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत करेंगे। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाएंगे। साथ ही जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्यूँकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को बच कर चलें और बुधवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करे।