पहली बरसात में दिल्ली में हाहाकार… जगह जगह भरा पानी…. मिंटो ब्रिज पर एक की मौत

-लुटियन जोन के यूथ कांग्रेस दफ्तर में भरा पानी
-पॉश इलाकों में घरों में घुसा बरसात का पानी

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
पहली ही बरसात में दिल्ली पानी-पानी हो गई। मिंटो ब्रिज सहित दिल्ली के कई इलाकों में जबरस्त पानी भर गया। लुटियन जोन में थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय में भी पानी घुस गया। राजधानी के ज्यादातर पॉश इलाकों के घरों में बरसात का पानी घुस जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि मिंटो ब्रिज पर हुए जलभराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: इस बार महामंत्री पद पर नहीं होगा ‘बनिया’ नेता!

दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन अब जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मिंटो रोड पर बारिश में मैजिक वाहन के डूबने से इसके ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम कुंदन सिंह बताया जा रहा है। वहीं रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली का बुरा हाल हो गया। सड़कें तालाबों में तब्दील हो गईं।

यह भी पढ़ेंः- सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग… जानें किसका बन रहा राजयोग

दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में स्थित अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दिल्ली फायर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ेंः- वेटिंग की टेंशन खत्म… अब सबको मिलेगा कन्फर्म टिकट

इंद्रलोक के जखीरा अंडरपास का हाल

इससे पहले दो वर्ष पूर्व 2018 में भी डीटीसी की एक बस यहां पानी में डूब गई थी। इसके बाद सवार यात्री बस से निकलकर छतों पर चढ़ गए थे। बारिश के चलते जलभराव का यह नजारा दिल्ली के साथ एनसीआर के भी कई इलाकों में देखने को मिला। दिल्ली के केशवपुरम और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें तलाब में तब्दील हो गई।
इंदरलोक के पास जखीरा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भी एक टेंपो पानी में डूब गया। जिसके बाद लोगों ने रस्सियों के सहारे उसे बाहर निकाला। इंदरलोक अंडरपास में भी एक बस फंस गई, जिसके यात्री बाहर निकाल लिए गए।
यूथ कांग्रेस के दफ्तर में पानी
नई दिल्ली स्थित यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भी बारिश का पानी भर गया। जिसकी वजह से यहां आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई। इससे पहले शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और लोग बारिश को तरसते रहे। दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में आद्रता का अधिकतम स्तर 89 फीसद दर्ज किया गया। साथ ही दिल्ली में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।