बीजेपी ने ऑटो चालकों को बांटी राशन किट

-लॉकडाउन के बाद अनलॉक में भी राशन दे रही बीजेपी

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को लक्ष्मी नगर इलाके में ऑटो चालकों को राशन किट बांटी गईं। लक्ष्मी नगर के पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्राइमरी स्कूल के पास आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज ऑटो चालकों के बीच राशन किट का वितरण किया। इस मौके पर विधायक अभय वर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष अनमोल राणा, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी महिला मोर्चा आशा सिंह, निगम पार्षद संतोष पाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष छवि कला, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अरोड़ा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः- वेटिंग की टेंशन खत्म… अब सबको मिलेगा कन्फर्म टिकट

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पहले लॉकडाउन की अवधि में और अब अनलॉक में भी दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता निरंतर दिल्ली के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। दिल्ली वालों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। फूड पैकेट्स वितरण करने का काम हो या राशन वितरण का, दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और कटिबद्धता के साथ दिल्ली के गरीबों को सहारा देने का काम किया है।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: इस बार महामंत्री पद पर नहीं होगा ‘बनिया’ नेता!

आगे भी यह सेवा कार्य जारी है। भाजपा कार्यकर्ता सैनिटाइजर, मास्क और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के पैकेट्स व काढ़ा बनाने की विधि का पत्रक भी वितरित कर रहे हैं। साथ ही दो गज दूरी और जनता के नाम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश का पत्रक भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।