-एटूजैड न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था टेंडर प्रक्रिया में घोटाले का मुद्दा
-दोबारा शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, तीनों निगमों के आईटी का है काम
टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
एटूजैड न्यूज की खबर का असर देखने को मिला है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आईटी से जुड़े ठेके की पिछली टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। अब टेंडरिंग की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के छह पार्किंग के ठेकों को भी गलत टेंडरिंग प्रक्रिया के चलते रद्द करना पड़ा था।
यह भी पढ़ेंः- SOUTH DMC: एक और टेंडर घोटाला… निजी कंपनी को आईटी का ठेका… निगम को लगाया 6 करोड़ का चूना
दरअसल ‘‘सलेक्शन ऑफ वेंडर फॉर प्रोवाइडिंग फैसिलिटी मैनेजमंट, एएमसी फॉर इट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड बैंडविड्थ फॉर द थ्री म्यूनिसिपल कॉरपोरेशंस ऑफ दिल्ली वाइड टेंडर नं. डीआईटी/एसडीएमसी/2020/15/डी-09’’ के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक टेंडर जारी किया था। इसके मुताबिक दिल्ली के तीनों नगर निगमों से संबंधित इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी का काम इसी कंपनी के द्वारा किया जाना है। इस टेंडर प्रक्रिया में ‘ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड’ (बीसिल) ने भी भाग लिया था।
यह भी पढ़ेंः- NDMC: मेहरबान अफसर… रातोंरात डीएचए की पोस्ट पर ट्रांसफर
लेकिन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आला अधिकारियों ने इस सरकारी कंपनी की बिड को तकनीकी आधार पर रद्द करते हुए एक निजी कंपनी को एल-1 घोषित कर दिया था। बीसिल ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण भी दिया। बताया जा रहा है कि यह ठेका करीब 35 करोड़ रूपये का है। जबकि सरकारी कंपनी बीसिल ने इस काम के लिए 6 करोड़ रूपये कम की बोली लगाई है।