आपका मासिक राशिफल (1 जून से 30 जून 2020)

सूर्य, मंगल और गुरू का राशि परिवर्तन

जून के महीने में सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही मंगल 19 जून को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु देव भी 30 जून को वक्री हो कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आइये जानते हैं कि सूर्य, मंगल और गुरू के इस योग से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः- आखिर ‘आप’ ही निकले मौत के सौदागर!

1 जून से 30 जून 2020 तक का राशिफल
मेषः 1 से 15ः आपका ये समय सामान्य रहेगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यापार सही चलेगा और साथ ही आमदनी भी होगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। छोटी मोटी परेशानी में खीरे रहोगे। वाहन को सावधानी से चलाएं। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
16 से 30ः ये समय आपके के लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल मीन राशि में होगा जो कि आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। इस समय आपके खर्चे बहुत होंगे साथ ही आप अपने व्यापार में और निवेश करोगे। किसी नए व्यापार की योजना में भी लगे रहोगे। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा और मन ख़ुश रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने के सम्पूर्ण योग है। जो लोग नौकरी के चलते परेशान हो रहे है उनकी सारी परेशनियां ख़त्म हो जाएंग़ी।

यह भी पढ़ेंः- केजरीवाल के दरबार पहुंचा 6 पार्किंग टेंडर में घोटाले का मामला

वृषभः 1 से 30ः ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे है। जो कि आपके लिए अधिक शुभफलदायक रहेगा। इस समय आपके हाथ में पैसा रहेगा और साथ ही आपका व्यापार भी अच्छा होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा किन्तु आपका मन विचलित रहेगा। निवेश का बहुत अच्छा समय है। रुके हुए काम होने के योग है। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो वो भी धीरे-धीरे ख़त्म होने के योग हैं। इस समय आप का कंस्ट्रक्शन करने पर मोटा ख़र्चा लग सकता है। नौकरी वाले लोगों का ये समय बहुत अच्छा है, इस समय आपकी नौकरी कहीं नहीं जाऐग़ी बल्कि प्रमोशन होने के अच्छा योग बन रहे है। लव लाइफ़ के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली बीजेपी में कॉरपोरेट कल्चर खत्म… आदेश गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष

मिथुनः 1 से 30ः इस समय अपकी राशि में बुध और राहु का गोचर रहेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना ही फल मिलेगा। आपका व्यापार भी पहले से अच्छा होता जाएगा। साथ आप में पराक्रम और बल पूरा रहेगा जिस से आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आप जितना निवेश करोगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। लेकिन साथ् में राहु के होने से आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलना होगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा और आपका अहंकार आपको काफ़ी नुक़सान कर सकता है। आपके बड़े और छोटे भाई से भी मनमुटाव हो सकता है।आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। राहु के चलते मन ख़राब रहेगा साथ ही नेगेटिव विचार भी आएंगे। रुके हुए काम बनना और रुके हुए पैसा वापिस आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है। जिन लोगों की सैलरी रुकी हुई है अब वो आपके पास आ जाऐग़ी।

यह भी पढ़ेंः- -विज्ञापन पर तीन हजार करोड़ खर्च कर 5 हजार करोड़ की भीख मांग रहे केजरीवालः कांग्रेस

कर्कः 1 से 15ः ये समय आपका सामान्य रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय आपका मन भी बहुत विचलित रहेगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे अच्छा होता रहेगा। लेकिन इस समय में आपकी आमदनी कम होगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। इस समय जितना हो सके वाहन को कम चलाएं। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा, आपकी नौकरी पर जल्दी से कोई आंच नहीं आऐग़ी आप चिन्ता न करे।
16 से 30ः ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय जो लोग नयी नौकरी में जाना चाहते हैं उनको नई नौकरी ज़रूर मिलेगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय भूल कर भी कोई नया निवेश ना करें। व्यापार आपका ठीक रहेगा। आमदनी होगी। स्वास्थ्य बाढ़िया रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

यह भी पढ़ेंः- जानें अपना साप्ताहिक राशिफल (1 जून से 7 जून 2020)

सिंहः 1 से 15ः ये समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपके हाथ में पैसे रहेंगे, कोई भी कमी जल्दी से नहीं होगी। लेकिन इस समय आप निवेश ना करें। इस समय किया हुआ निवेश आपके पैसे फंसा देगा। घर में छोटी मोटी बातों पर मनमुटाव रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। बड़े भाई से मनमुटाव हो सकता है।
16 से 30ः इस समय के दौरान सूर्य अपना स्थान बदल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ये आपके लिए काफ़ी अच्छा होगा। इस समय आपके घर का वातावरण अच्छा होगा साथ ही इस समय किए हुआ निवेश आपको बहुत फलेगा। किसी के साथ कोई पुराना मनमुटाव चल रहा है तो वो मनमुटाव ख़त्म होने के योग है। कुछ नई योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। नया वाहन लेने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है। आपकी सारी परेशनियां धीरे-धीरे ख़त्म हो जाएंग़ी।

यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग पर जोर… दागी के हाथों सोंपी कोरोना से निपटने की बागडोर

कन्याः 1 से 30ः इस समय आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। यह आपके के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा, लेकिन थोड़ा बहुत मन विचलित रहेगा। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। व्यापार आपका ठीक चलेगा लेकिन इस समय आपको काफ़ी लोग हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। लेकिन कर नहीं पाएंगे। आप अपने सारे दुश्मनों पर भारी पड़ोगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा और साथ ही आमदनी होगी। लेकिन कोई मोटा ख़र्चा हो सकता है संभालकर चलें। इस समय जितना हो सके कम निवेश करें। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। लव लाइफ़ वाले थोड़ा संभालकर चलें।

यह भी पढ़ेंः- SDMC: जिसे लोगों ने सम्मानित किया उसी को देदी सजा… अफसरों का एक और कारनामा…!

तुलाः 1 से 15ः आपका यह समय सामान्य रहेगा। मन ख़राब रहेगा। लेकिन व्यापार अच्छा होगा। आमदनी भी अच्छी होगी, लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना में लगे रहोगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। वाहन को सावधानी से चलाएं। लव लाइफ़ के लिए समय उत्तम है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 30ः इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर होगी। इस समय साझेदारी में काम करने वाले लोगों के लिए ये समय अति उत्तम फलदायक रहेने वाला है। जितना हो सके तो ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलें। नौकरी वाले और प्रफ़ेशनल लोगों के लिए भी ये समय उत्तम है। जिन लोगों को काम नहीं मिल रहा है उनको इस समय कोई ना कोई काम ज़रूर मिलेगा। निवेश के अच्छा योग है। जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। जो लोग सरकारी काम में लगे हुए हैं उनके लिए भी ये समय अच्छा है। लव लाइफ़ वाले थोड़ा बच कर चलें।
वृश्चिकः 1 से 30ः सुस्ती भरी शुरूआत रहेगी। शुक्र, सूर्य और बुध की नज़र आपकी राशि पर है। इस समय आपका मन काफ़ी विचलित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी मोटी परेशनियों में घिरे रहोगे। घर पर ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका काम धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाऐगा। इस समय निवेश नहीं करें। वाहन को सावधानी से चलाएं। इस समय आपका छोटा मोटा नुक़सान भी हो सकता है। बड़े भाई से कहासुनी हो सकती है। जितना हो सके आप घर पर रहें और शांत रहें। नौकरी वालों के लिए ये समय थोड़ा निराशाजनक रहेगा। इस समय आपका बॉस आप पर पर ग़ुस्सा कर सकते हैं। लेकिन आपकी नौकरी पर कोई ख़तरा नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
धनुः 1 से 30ः इस समय केतु अपनी राशि में होंगे और राहु की नजर आपकी राशि पर होगी। इस लिए आपका शुरुआती समय थोड़ा चिंता जनक रहेगा। लेकिन बाद में धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। राहु की नजर आपकी राशि पर होने से आप जल्दी से किसी को पैसा उधार ना दें और साथ ही ना कही पर निवेश करें। आपका राशि स्वामी गुरु 10वें घर में होने से आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो वो पूरे हो जाएंग़े। 12 जून के बाद आपका काम धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। आमदनी होगी खर्चे पूरा होगा। इस समय आपको पेट और पैर से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। कोई नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे लेकिन जल्दी से कुछ समझ नहीं आऐगा। इस समय आपकी कोई प्रॉपर्टी रुकी हुए है तो वो बिकने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएगी साथ में जिनकी सैलरी रुकी हुई है वो इस समय आपके पास आ जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
मकरः 1 से 30ः ये समय आपके लिए पहले से अच्छा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साथ में कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय ख़त्म होने के योग हैं। आपका काम धीर-धीरे बढ़ता जाएगा। साथ में कोई नया व्यापार शुरू करने के भी योग हैं। निवेश का उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई पुराना मसला चल रहा है तो इस समय वो मसला ख़त्म होने के योग है। आप अपने सब दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। रुके हुए पैसे वापिस आने के भी योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय जिनकी प्रमोशन रुकी हुई है उनको प्रमोशन मिलने के योग है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिलने के पूरे योग है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।
कुंभः 1 से 30ः ये समय आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार सही रहेगा लेकिन ख़र्चा अधिक होगा। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहोगे। छात्रों के समय अच्छा है। घर पर ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मन ख़राब होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत गड़बड़ चलती रहेगी। मार्केट या और कही इन्वेस्टमेंट करने का सही समय है। आपके जो भी काम है थोड़ा रुक रुक कर होगा लेकिन आप परवा ना करे समय के साथ अपने आप काम बनने लग जाऐगे। पुरानी दोस्ती यारी भी वापिस आने के योग है। इस समय जितना हो सके शांत रहे। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। छोटे भाई के साथ मनमुटाव होगा लेकिन समय के साथ ठीक भी हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
मीनः 1 से 30ः ये समय आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना फल ज़रूर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा लेकिन थोड़ा बहुत मन ख़राब रहेगा। नये व्यापार की योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय आप अगर पार्टनरिशपि में कोई काम करते हो तो वो आपको बहुत फलदायक रहेगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बड़ता जाएग़ा। आपका समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। इस समय आप किसी धार्मिक कार्य में भी व्यस्त रहेंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। 19 को मंगल आपकी राशि में प्रवेश करेगा उस समय आपको ख़र्चा अधिक करना पड़ेगा। साथ ही आपका कोई नया दुश्मन भी आपको नुक़सान पहुंचाने की कोशिश करेगा। लेकिन आप अपने दुशमनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नौकरी वालों के लिए समय काफ़ी अच्छा है। आप किसी बात की चिंता ना करें लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8