-उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जबरदस्त जीत
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 19 सितंबर।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के दात्र विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जबरदस्त जीत हासिल की है। एबीवीपी ने 4 में से तीन पदों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के छात्र विंग नूेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के हाथ खाली रहे हैं, उसे एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उन्होंने एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को पीछे छोड़ा, जिन्हें 22,523 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 30,615 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के ईशु मौर्या को 16,910 वोट ही मिल सके।
सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं, जबकि एनएसयूआई की नम्रता चैधरी को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। एससीएस के विशेष यादव को 15,778 और एनएसयूआई के गोपाल चैधरी को 15,206 वोट मिले।
जानें, डूसू चुनाव में किसे-कितने वोट मिले?
अध्यक्ष पदः
एबीवीपीः यश डबास-22,576 वोट
एनएसयूआईः विजय शंकर मीणा- 22,523 वोट
लैफ्टः अनाया रतूड़ी- 5,377
एएसएपीः अश्मित कुमार- 1388
इजाज मंसूरी- 837
समर्थ बेनीवाल- 819
समीर कुमार- 1115
उपाध्यक्ष पदः
एबीवीपीः इशू मौर्या- 16,910 वोट
एनएसयूआईः वीर छतरथ- 4,313 वोट
निर्दलीयः दीपांशु शौकीन-30,615 वोट
सचिव पदः
एबीवीपीः‘ रिया छावड़ी- 21,650 वोट
एनएसयूआईः नम्रता चैधरी- 14,869 वोट
एएसएपीः पंकज कुमार- 7,639
संयुक्त सचिव पदः
एबीवीपीः लक्ष्य राज सिंह- 15,206 वोट
एनएसयूआईः गोपाल चैधरी- 16,615 वोट
एससीएसः विशेष यादव- 15,778 वोट
40.46 फीसदी हुआ मतदानः
दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को हुई वोटिंग के दौरान 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यह पिछले तीन सालों में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा मतदान था। इसकी तुलना में, पिछले वर्ष कुल 39.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। अलग-अलग समय पर क्लास अटेंड करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए मतदान प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की गई थी।
जीत के जश्न में जुलूस पर रोकः
गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने डूसू चुनाव नतीजों के बाद जीत के जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। दिल्ली पुलिस को आदेश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि नतीजों की घोषणा के बाद सड़कों, हॉस्टलों या कॉलेज परिसरों के अंदर ऐसा कोई जुलूस न निकाला जाए।


